त्योहारों पर आपने महंगी से महंगी मिठाई का स्वाद चखा होगा पर क्या आप ऐसी किसी मिठाई के बारे में जानते हैं जिसकी कीमत सोने की कीमत को भी मात देती है। खास बात यह है कि यह मिठाई न सिर्फ महंगी है बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छी है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन सी मिठाई है। तो आपको बता दें यह मिठाई कहीं और नहीं गुजरात के सूरत में मिल रही है।
विज्ञापन
2 of 5
रक्षाबंधन के मौके पर गुजरात के सूरत शहर में ये खास मिठाई तैयार की गई है। सोने से निर्मित इस मिठाई की कीमत 9,000 रुपये किलो है। इस मिठाई को खरीदने वाले लोगों की मानें तो यह गोल्डन मिठाई दिखने में जितनी आकर्षक लगती है उतना ही स्वाद में भी टेस्टी है।
विज्ञापन
3 of 5
मिठाई बेचने वाले दुकानदार का कहना है कि इस मिठाई में सोने का प्रयोग होने की वजह से इसकी कीमत ज्यादा रखी गई है। यही वजह है कि सोने से बनी यह मिठाई स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। आपने अक्सर दुकानदारों को त्योहारों पर मिठाई के ऊपर चांदी का वर्क लगाते देखा होगा। लेकिन इस रक्षाबंधन कुछ अलग करने की चाह में लोगों के लिए यह शुद्ध सोने की मिठाई बनाई गई है।
4 of 5
sweet
इस मिठाई में सोने की पतली पत्ती के साथ सूखे मेवे का अच्छे से इस्तेमाल किया गया है। जिसे सेहत के लिए काफी अच्छा बताया गया है।