भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन कई मामालों में काफी खास होता है। आपसी प्यार और का यह त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है, पर सभी स्थानों पर एक चीज सबसे कॉमन है- मिठाइयां और अच्छे स्वादिष्ट पकवान। रक्षाबंधन में जब तक मुंह मीठा न हो जाए तब तक इस त्योहार को कैसे पूरा माना जा सकता है? हिंदू परंपरा के हिसाब से वैसे तो हर त्योहार में अच्छे पकवान बनाने का चलन है, ऐसे में रक्षाबंधन कई अन्य मामलों में खास हो जाता है।
बाजार में तो आपको त्योहारों पर कई सारे पकवान और मिठाइयां आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन इसकी शुद्धता हमेशा से बड़ा सवाल रहा है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जानते हैं जिनको घर पर आसानी से बनाकर आप राखी के त्योहार को खास बना सकती हैं।