फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2021: भाई के लिए बहन बना सकती हैं ये खास डिश, रेसिपी बेहद आसान

Sun, 22 Aug 2021 12:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : pixabay
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन राखी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई बहन को उपहार देता है। इस साल राखी का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा और हर कोई इस दिन की तैयारियों में लगा हुआ है। राखी बांधने के अलावा इस दिन बहनें अपने भाईयों का मुंह भी मीठा करवाती है, जिसके लिए वे बाजार से कई तरह की मिठाईयां लाती हैं या फिर घर पर ही कई खास डिश बनाती हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस राखी घर पर ही बना सकते हैं और इन्हें बनाना बेहद ही आसान है। बस आपको हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो करना है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
रक्षाबंधन 2021 ड्राई फ्रूट कचौड़ी बनाने की रेसिपी - फोटो : pixabay
ड्राई फ्रूट की कचौड़ी बनाने के लिए ये चीजें चाहिए:-

-घी
-काजू
-अखरोट
-बादाम
-आटा
-इलायची पाउडर
-चीनी
-केसर।
विज्ञापन

3 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : istock
ऐसे बनाएं:-

-आपको एक बर्तन लेना है उसमें घी को गर्म करना है, और ऊपर से अखरोट, पिस्ता, काजू और बादाम डालकर लगभग दो मिनट तक इन्हें भूनना है।

-इसके बाद ऊपर से खोया डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।

4 of 6
रक्षाबंधन 2021 ड्राई फ्रूट कचौड़ी बनाने की विधि - फोटो : instagram
-अब बर्तन को गैस से उतारकर इसमें चीनी, केसर और इलायची का पाउडर डाल लें। फिर पानी और घी की मदद से आटे को गूंथ लें।

-इसके बाद इस आटे की छोटी छोटी लोई बनाकर इसमें ड्राई फ्रूट वाला मिश्रण डाले और इसे कचौड़ी का आकार दें। आखिर में इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तलें और इसके बाद ये परोसने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : social media
काजू पिस्ता रोल बनाने के लिए ये चीजें चाहिए:-

-पिस्ता
-खोया
-काजू पाउडर
-चीनी
-चांदी का वर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षाबंधन 2021 काजू पिस्ता रोल बनाने की रेसिपी - फोटो : instagram
ऐसे बनाएं:-

- आपको सबसे पहले गर्म पानी में पिस्ते को लगभग पांच मिनट तक भिगोकर रखना है। इसके बाद इसे दरदरा पीस लें और अलग रख लें।

-अब एक बर्तन में खोए को लगभग 10 मिनट तक पकाएं और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें चीनी और काजू पाउडर डालकर आटे को गूंथ लें। 

-फिर इस मिश्रण को लंबा आकार दें और काजू के टुकड़े के साथ रोल कर लें। आखिर में इस पर चांदी का वर्क चढ़ाकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें और अब तैयार है आपका काजू पिस्ता रोल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें