फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Potato Jalebi Recipe: मैदा नहीं अब घर पर तैयार करें आलू की जलेबी, लाजवाब स्वाद से मिलेगी तारीफ

Mon, 04 Nov 2024 09:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मैदा की जलेबी खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर आसान तरीके से आलू की जलेबी ट्राई करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन
1 of 6
आलू की जलेबी - फोटो : instagram
Potato Jalebi Recipe: जब भी बात भारतीय मिठाइयों की आएगी तो जलेबी का नाम सबसे ऊपर आएगा। जलेबी एक ऐसी मिठाई है, जिसे लोग सुबह के नाश्ते में खाना ज्यादा पसंद करते हैं। खासतौर पर अगर बात करें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार की तो इन प्रदेशों में तो आपको हर मिठाई की दुकान पर जलेबी बनती दिख जाएगी। बाजार में मिलने वाली मैदे की कुरकुरी जलेबी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

अगर आप मैदा की जलेबी खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर आसान तरीके से आलू की जलेबी ट्राई करें। सुनने में अजीब लगा न, लेकिन ये हकीकत है। आप आलू की मदद से भी जलेबी तैयार कर सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे खाने के बाद आप मेैदे से बनी जलेबी तो भूल ही जाएंगे। आइए आपको भी बिना मैदे की जलेबी बनाना सिखाते हैं, ताकि आप भी इसे घर पर बनाकर इसके स्वाद का आनंद उठा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
आलू की जलेबी - फोटो : instagram
आलू की जलेबी बनाने का सामान
  • तीन से चार मध्यम आकार के आलू
  • दही एक कप
  • अरारोट एक कप
  • चीनी एक कप
  • केसर के तीन से चार रेशे
  • इलायची चार से पांच
  • देसी घी 


 
विज्ञापन

3 of 6
आलू की जलेबी - फोटो : instagram
जलेबी बनाने की विधि

इस जलेबी को बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाशनी तैयार करके रखनी है। चाशनी बनाने के लिए एक कप चीनी और एक कप पानी को मिक्स करके पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें पिसी इलायची डालकर साइड में रख दें। इसके बाद अब जलेबी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें।
 

4 of 6
आलू की जलेबी - फोटो : instagram
जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आलूओं को उबाल कर छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें। अब मैश किए हुए आलुओं में दही और अरारोट डालकर इसका पेस्ट बनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
आलू की जलेबी - फोटो : instagram
ध्यान रखें कि इसका बेस्ट साधारण जलेबी के जितना ही गाढ़ा होना चाहिए। अगर ये ज्यादा पतला रहेगा तो आप जलेबी नहीं बना पाएंगे। जब घोल बन के तैयार हो जाए तो इसमें केसर के रैशे डालें, ताकि जलेबी का रंग अच्छा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलू की जलेबी - फोटो : instagram
जब बेटर सही से तैयार हो जाए, तो एक कड़ाही में घी गर्म करें और जलेबी बनाना शुरू करें। जब ये अच्छी तरह से सिक जाएं तो इसे निकालकर तुरंत चाशनी में डाल दें। कुछ देर के बाद इसे चाशनी से निकालकर गर्मागर्म ही परोसें। इसका लाजवाब स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें