फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pongal 2025 Special Recipes: पोंगल पर तैयार करें चावल से बना ये खास व्यंजन, खाकर आ जाएगा मजा

Thu, 09 Jan 2025 01:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इमली के चावल दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो अपने खट्टे-चटपटे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में इसे पोंगल पर बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
पोंगल पर तैयार करें चावल से बना ये खास व्यंजन - फोटो : Adobe stock
Pongal 2025 Special Recipes: पोंगल एक प्रमुख दक्षिण भारतीय त्योहार है, जिसे खासकर तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से कृषि और फसल कटाई के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

चार दिन चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन होती है। ऐसे में इस साल इसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी और समापन 17 जनवरी को होगा। इस दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है, क्योंकि सूर्य से ही फसलों को वृद्धि मिलती है। 

पोंगल में घरों में विशेष पोंगल पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में हम आपको चावल से बनने वाले एक ऐसे पकवान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस त्योहार पर बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं इमली वाले चावल की, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
इमली के चावल बनाने की सामग्री - फोटो : instagram
इमली के चावल बनाने की सामग्री
  •  चावल – 2 कप  
  • दो चम्मच इमली का पेस्ट
  •  सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच  
  • सूखी लाल मिर्च – 2-3  
  • करी पत्ते – 8-10  
  •  मूंगफली – 3 बड़े चम्मच  
  •  चना दाल – 1 बड़ा चम्मच  
  •  उड़द दाल – 1 बड़ा चम्मच  
  •  हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच  
  •  लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच हींग – एक चुटकी  
  •  तेल – 2 बड़े चम्मच  
  • नमक – स्वादानुसार  
  • गुड़ – 1/2 छोटा चम्मच

 
विज्ञापन

3 of 7
इमली के चावल बनाने की विधि - फोटो : instagram
इमली के चावल बनाने की विधि 

इमली वाले चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पका लें और ठंडा होने दें। चावल पकाते समय ध्यान रखें कि चावल के दाने खिले हुए होने चाहिए। इसके बाद आपको इमली का पेस्ट तैयार करना है।

4 of 7
इमली के चावल बनाने की विधि - फोटो : instagram
पेस्ट बनाने के बाद एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इस पैन में सरसों के दाने डालें और चटकने दें। अब इसमें करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च, मूंगफली, चना दाल, और उड़द दाल डालें।
विज्ञापन

5 of 7
इमली के चावल बनाने की विधि - फोटो : instagram
धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक मूंगफली और दाल सुनहरी न हो जाए। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और हींग डालें। तुरंत इमली का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
विज्ञापन

6 of 7
इमली के चावल बनाने की विधि - फोटो : instagram
अगर स्वाद बैलेंस करना हो तो गुड़ और थोड़ा पानी डालें। मसाला गाढ़ा और तेल छोड़ने तक पकाएं। अब ये मसाला पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इमली के चावल बनाने की विधि - फोटो : instagram
इस तैयार मसाले को ठंडे चावलों में डालें। चावलों और मसाले को अच्छे से मिलाएं, ताकि हर चावल के दाने पर मसाला चिपक जाए। आखिर में इसमें जरूरत के अनुसार नमक डालें। इमली के चावल को धनिया पत्तों से सजाएं। अब इसे पापड़, दही या अचार के साथ परोसें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें