फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंगल के खास मौके पर जरूर बनाएं 'वेन पोंगल', जानें इसे बनाने की आसान विधि

Tue, 16 Jan 2024 03:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पोंगल के त्योहार पर अगर आप कुछ पारंपरिक बनाने का सोच रही हैं, तो वेन पोंगल एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
1 of 7
Ven Pongal Recipe - फोटो : instagram

मकर संक्रांति के साथ ही दक्षिण भारत के खास त्योहार पोंगल की भी शुरुआत हो चुकी है। ये त्योहार दक्षिण भारत में पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। ये खास त्योहार चार दिन चलता है। इसके पहले दिन को 'भोगी पोंगल' कहते हैं, दूसरे दिन को 'सूर्य पोंगल', तीसरे दिन को 'मट्टू पोंगल' और चौथे दिन को 'कन्नम पोंगल' कहते हैं।

अगर मान्यताओं की मानें तो दक्षिण भारत में फसल काटने के बाद लोग धूप, सूर्य, इन्द्रदेव और पशुओं की पूजा करने के लिए ये त्योहार मनाते हैं। इन चारों दिनों की अलग-अलग अहमियत है। लोग पोंगल के त्योहार पर खूब सजते-संवरते हैं। इसके साथ ही इन दिनों में पारंपरिक पकवान बनाने की भी प्रथा है।

अगर आप भी कुछ पारंपरिक पकवान बनाने का सोच रही हैं, तो वेन पोंगल एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाना भी बेहद आसान है तो आइए आपको आसान तरह से वेन पोंगल बनाने का तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
वेन पोंगल बनाने के लिए सामान
  • 1 चावल
  • 1/4 कप मूंग दाल
  • 4 कप पानी
  • 1/2 कप घी
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच सरसों के दाने
विज्ञापन

3 of 7
हरी मिर्च - फोटो : amar ujala
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच अदरक 
  • 2-3 हरी पत्तियां
  • 1/2 छोटी चम्मच हींग
  • नमक 

4 of 7
rice ration new - फोटो : istock
विधि

वेन पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर साफ करें। इसके बाद इन्हें 4 कप पानी में डालकर 20-30 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
विज्ञापन

5 of 7
खाना बनाने के लिए करें स्वस्थ तेल का सेवन - फोटो : istock
इसके बाद भिगोए हुए चावल और मूंग दाल को एक साथ मिला लें। अब एक पैन में घी गरम करें। गरम घी में जीरा और सरसों के दाने डालकर तड़का लगाएं।
विज्ञापन

6 of 7
Cooking Hacks - फोटो : Istock
जब जीरा और सरसों के दाने सुनहरे हो जाएं, तो उनमें हरी मिर्च, अदरक, हरी पत्तियां, और हींग डालें। जब सभी चीजें अच्छे से भुन जाएं तो भिगोए हुए चावल और मूंग दाल को तड़के में मिला दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ven Pongal Recipe - फोटो : instagram
इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे मिलाते हुए इसमें नमक डालें। नमक डालने के बाद इसमें पानी डालकर पकने दें। बस कुछ देर बाद आपका वेन पोंगल तैयार है। इसे गरमागरम ही परोसें। चाहें तो आप इसके साथ नारियल की चटनी और सांभर भी परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें