फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनटों में तैयार हो जाएगा टेस्टी पोहे से बना फ्राइड बॉल्स, ये है बनाने की रेसिपी

Fri, 24 Jan 2020 10:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
शाम के नाश्ते में पोहा खाना पसंद करते हैं लेकिन रोज वहीं बनाकर बोर हो गए हैं तो पोहे से बनाएं फ्राइड बॉल्स। सब्जियों से भरपूर होने के साथ ही ये फ्राइड बॉल्स टेस्टी भी होंगे। तो चलिए जानें उसे बनाने की रेसिपी।

 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : Pixabay
फ्राइड बॉल्स बनाने की सामग्री
एक कप पोहा, एक बड़ा चम्मच लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच प्याज कटा हुआ, दो छोटी गाजर कसी हुई, दो बड़े चम्मच नारियल कद्दूकस किया हुआ, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक बड़ा चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच गाढ़ी दही, आधा चम्मच सरसों, करी पत्ता,नमक स्वादानुसार

 
विज्ञापन

3 of 4
बनाने की विधि
पोहे को पानी से धो कर छलनी में डालकर अच्छे से छान लें। अब इस पोहे में सारी बारीक कटी हुई सब्जियों को मिला लें। साथ ही हरी मिर्च, नारियल भी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिक्सचर को मिलाकर छोटे-छोटे गोले बना लें। अब इन गोलों को स्टीमर में दस से बारह मिनट तक स्टीम करें। 

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
कड़ाही में तेल गरम करें और इसमें सरसों और करी पत्ते का तड़का लगाकर सारे बॉल्स को उसमें डाल कर फ्राई कर लें। अब इन बॉल्स को हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें