फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday Special: पीएम मोदी की पसंदीदा सब्जी से बन सकते हैं ये पकवान, आप भी करें ट्राई

Tue, 17 Sep 2024 12:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा सहजन खाना पसंद है। ऐसे में हम आपको इससे बनने वाले पकवानों के बारे में आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी की पसंदीदा सब्जी से बन सकते हैं ये पकवान - फोटो : अमर उजाला
PM Modi Favorite Vegetable: आज भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 74वां जन्मदिन मनाने रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इसी साल नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

आज उनके जन्मदिन के दिन हर कोई उन्हें बधाईयां दे रहा है। पीएम मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो उम्र के 74वें साल में भी युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। ऐसे में हर कोई पीएम की लाइफस्टाइल और उनके खानपान के बारे में जानना चाहता है।

इसी वजह से यहां हम आपको पीएम की एक ऐसी पसंदीदा सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका जिक्र वो अक्सर करते हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा सहजन की फली खाना पसंद है। इसका सेवन वो अलग-अलग प्रकार से करते हैं। तो चलिए हम आपको इससे बनने वाले पकवानों के बारे में आपको बताते हैं, ताकि आप भी इसे घर पर बना सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
पीएम मोदी की पसंदीदा सब्जी से बन सकते हैं ये पकवान - फोटो : instagram
सब्जी 

सहजन की फली को आलू, प्याज, टमाटर और मसालों के साथ मिलाकर सूखी या रसेदार सब्जी बनाई जाती है। इसे चपाती या चावल के साथ खाया जा सकता है। आप चाहें तो चटाकेदार मसालों के साथ सिर्फ सहजन की सूखी सब्जी भी तैयार कर सकती हैं। ये भी खाने में अच्छी लगती है। 
विज्ञापन

3 of 7
पीएम मोदी की पसंदीदा सब्जी से बन सकते हैं ये पकवान - फोटो : instagram
करी

सहजन की फली को नारियल के दूध या दही के साथ करी बनाकर खाया जा सकता है। इसे हल्के मसालों के साथ पकाकर चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है। ये चावलों के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 

4 of 7
पीएम मोदी की पसंदीदा सब्जी से बन सकते हैं ये पकवान - फोटो : instagram
सांभर

दक्षिण भारत की मशहूर सांभर बनाने में सहजन की फलियों का इस्तेमाल किया जाता है। सांभर में सहजन यानी कि ड्रम स्टिक स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। ऐसे में आप इसे भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
पीएम मोदी की पसंदीदा सब्जी से बन सकते हैं ये पकवान - फोटो : instagram
सूप

कुछ ही समय में सर्दियों का मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर कुछ अलग बनाने का मन है तो सहजन की फलियों से सूप तैयार करें। ये स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक रहता है। इसे पापड़ के साथ परोस कर आप इसका स्वाद बढ़ा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पीएम मोदी की पसंदीदा सब्जी से बन सकते हैं ये पकवान - फोटो : instagram
अचार

हर भारतीय घर में लोगों को अचार खाना काफी पसंद आता है। ऐसे में आप पीएम मोदी की पसंदीदा सब्जी सहजन का अचार भी डालकर रख सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसका सेवन आप पराठे से लेकर दाल-चावल के साथ भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएम मोदी की पसंदीदा सब्जी से बन सकते हैं ये पकवान - फोटो : instagram
पराठा

भले आपको सुनने में ये अजीब लगे, लेकिन आप सहजन की फलियों से पराठा तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस फलियों को उबालकर उसका गूदा निकालना है। इस गूदे को आटे में मिलाकर गूंथ लें। आटे में नमक, अजवाइज और थोड़ी सी लाल मिर्च भी डालें। बस इस आटे से आप सहजन का पराठा तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें