Pav Bhaji Recipe in hindi: रोजाना एक ही तरह के भोजन से बोरियत महसूस होने पर अक्सर लोग बाहर के खाने की ओर रूचि लेते हैं। खासकर बच्चे घर के दाल-चावल से ज्यादा रेस्तरां का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन बाजार जैसे व्यंजन व पकवान घर पर भी बनाए जा सकते हैं। आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि बाजार वाले व्यंजनों में बहुत सारी सामग्री उपयोग होती है और उसे बनाने में मेहनत व वक्त लगता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कम सामग्री और सरल विधि अपनाकर रेस्तरां जैसा स्वाद घर पर भी पाया जा सकता है।
अगर आपको पाव भाजी खाने का मन है, लेकिन घर में ज्यादा सामग्री नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आप कम सामान और कम समय में भी लाजवाब पाव भाजी बना सकते हैं। यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और सिर्फ 15-20 मिनट में आपका स्वादिष्ट डिनर या स्नैक रेडी हो जाएगा।