Valentine Week 2025: 7 फरवरी के वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाएगी। अविवाहित से लेकर विवाहित कपल्स तक वैलेंटाइन डे के दिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाते हैं। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन उससे पहले पूरे हफ्ते वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है।
यदि आप इस हफ्ते में अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का सोच रहे हैं, तो उनके लिए खास पकवान तैयार करें, क्योंकि वो कहते हैं न कि दिल का रास्ता पेट से होते हुए जाता है। ऐसे में हर दिन के हिसाब से अगर आप अलग पकवान तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक के लिए पकवानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।