रसोई में बहुत सारे काम ऐसे होते हैं जो काफी थका देने वाले और उबाऊ होते हैं। इन्हीं में से एक लहसुन और प्याज को छीलना भी शामिल है। सबसे खास बात है कि प्याज के बिना रसोई में बहुत सारी डिश की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। फिर वो चाहे ग्रेवी के रूप में हो या फिर फ्राइड अनियन, प्याज का इस्तेमाल ज्यादातर किया जाता है। लेकिन इससे छीलने से लेकर काटना तक बड़ी ही टेढ़ी खीर साबित होता है। लेकिन इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्याज छीलने का बड़ा ही आसान तरीका दिखाया गया है। सबसे खास बात कि ये काम मात्र कुछ सेकेंड में हो सकता है।