दूध के फट जाने पर अक्सर हम उसे फेंक देते हैं। ऐसे ही दूध से पनीर तो बना लेते हैं, लेकिन उसके बचे हुए पानी को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फटे हुए दूध के पानी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभ दायक रहता है, इसलिए फटे हुए दूध के पानी को फेंकने की गलती बिल्कुल भी न करें, इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।