फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noodles Recipe: नूडल्स चिपक जाते हैं आपस में तो इस तरह पकाएं

Sat, 27 Aug 2022 02:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
चाउमीन उबालते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Pixabay
Noodles Recipe: अधिकतर बच्चे मैगी या नूडल्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार मैगी या नूडल्स घर पर बनाते समय कुछ कमी रह जाती है और वह उतनी लजीज नहीं बनती, जितना बाजार का नूडल्स होता है। नूडल्स पकाते समय कुछ छोटी छोटी गलतियों से वह स्टिकी हो जाती है और आपस में नूडल्स चिपक जाते हैं। भले ही नूडल्स का स्वाद वैसा ही हो लेकिन स्टिकी बनने के कारण स्वाद पीछे रह जाता है। कई घरों की रसोई में नूडल्स बनाते समय ये दिक्कत आती है। चिपचिपे नूडल्स सर्व करने पर वह देखने में अच्छे नहीं लगते। ऐसे में अगर आप घर पर नूडल्स बना रहे हैं तो चाऊमीन उबालते समय कुछ स्टेप्स को अपनाकर बाजार जैसे खिले खिले नूडल्स बना सकते हैं। इस तरह के नूडल्स देखने में भी अच्छे लगेंगे और स्वाद में भी लजीज बनेंगे। चलिए जानते हैं घर पर नूडल्स बनाते समय रखें किन बातों का ध्यान, ताकि चाउमीन न हो स्टिकी।
विज्ञापन

2 of 7
चाउमीन उबालते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock
चाउमीन न तोड़ें

जब नूडल्स को उबालना हो तो उसे तोड़े नहीं। नूडल्स तोड़कर पानी से डालने से वह जल्दी उबल कर चिपचिपे हो जाते हैं। नूडल्स की स्टिक को ऐसे ही पानी में ऊबालें।
विज्ञापन

3 of 7
चाउमीन उबालते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Social media
नूडल्स उबालते समय मिलाएं तेल-नमक

चाउमीन को उबालते समय एक बड़े बर्तन में ज्यादा पानी डालें और जब पानी उबलने लगे तो इसमें नमक और तेल मिलाएं। इससे नूडल्स चिपचिपे नहीं होंगे।

4 of 7
चाउमीन उबालते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock
चाऊमीन कम उबालें

उबालते समय नूडल्स को पूरा न पकाएं। लगभग 70 फीसदी ही नूडल्स को उबालें। पूरा करने पर वह चिपचिपा हो जाएंगे। तीन से चार मिनट नूडल्स पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
विज्ञापन

5 of 7
चाउमीन उबालते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Pixabay
पानी से निकाल लें

चाउमीन को उबालने के बाद उसे पानी में पड़े न रहने दें, बल्कि तुरंत छलनी में पलटकर रख लें। छलनी में फैलाकर अच्छे से हवा लगने दें और पानी छनने दें।
विज्ञापन

6 of 7
चाउमीन उबालते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock
नूडल्स अलग कर लें

जब नूडल्स छलनी में ठंडा होने लगे तो उसे ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद दूसरे बर्तन में पलटकर फिर से हवा लगने दें। ये करते समय ध्यान रखें कि नूडल्स न टूटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चाउमीन उबालते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Demo
नूडल्स में तेल लगा लें

जब चाउमीन ठंडी हो जाए तो नूडल्स को हाथों की मदद से तेल लगाकर रख दें। इससे वह पकाते समय चिपकेंगे नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें