फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year's Eve Party Food: 31 दिसंबर की रात डिनर में बनाएं ये पकवान, मेहमान भी खाकर होंगे खुश

Tue, 31 Dec 2024 10:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

31 दिसंबर की रात को खास बनाने के लिए डिनर में स्वादिष्ट और विशेष पकवान तैयार किए जा सकते हैं। यहां एक मेनू का सुझाव दिया गया है, जिसमें स्टार्टर्स से लेकर मिठाई तक शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
31 दिसंबर की रात डिनर में बनाएं ये पकवान - फोटो : Adobe stock
New Year's Eve Party Food: न सिर्फ भारत देश बल्कि दुनिया भर में नए साल के स्वागत की तैयारी जोरों पर है। हर कोई काफी उत्साह और बेसब्री के साथ नए साल का स्वागत करने में लगा है। हर कोई अपने-अपने तरीकों से नए साल का स्वागत करता है। बहुत से लोग 1 जनवरी के दिन पार्टियां करते है, तो वहीं बहुत से लोग साल के आखिरी दिन यानी कि 31 दिसंबर को भी पार्टी करते हैं।

यदि आपने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया है, या फिर आप 31 की रात अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, तो डिनर में खास पकवान तैयार करें। यहां हम आपको स्टार्टर से लेकर डेजर्ट तक के कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं, जो साल के आखिरी दिन को खास बना सकते हैं। तो देर न करते हुए न्यू ईयर इव के लिए इन पकवानों को अपनी लिस्ट में शामिल करें।
विज्ञापन

2 of 7
पनीर टिक्का - फोटो : Instagram
पनीर टिक्का

पनीर टिक्का एक ऐसी रेसिपी है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े लोग तक खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी नए साल की पहली शाम मसालेदार पनीर के टुकड़े ग्रिल करके परोसें। इसे धनिया-मिंट चटनी के साथ सर्व करें। साधारण पनीर टिक्का की जगह आप मलाई पनीर टिक्का या फिर अफगानी पनीर टिक्का बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
चिली पोटैटो या चिली पनीर बनाएं - फोटो : instagram
चिली पोटैटो या चिली पनीर बनाएं

यदि आपको पनीर टिक्का काफी पारंपरिक स्टार्टर लग रहा है तो उसकी जगह चिली पोटैटो या चिली पनीर तैयार करें। हल्के तीखे और मीठे स्वाद के साथ ये काफी परफेक्ट चाइनीज ऐपेटाइजर रहेगा। ये भी बच्चों को काफी पसंद आता है। बस ध्यान रखें ये गर्म ही होना चाहिए, ठंडा चिली पोटैटो और चिली पनीर अच्छा नहीं लगता।

31 December Special Recipe: साल के आखिरी दिन परिवारवालों को बनाकर खिलाएं गाजर का हलवा

4 of 7
दाल मखनी और नान या पुलाव - फोटो : instagram
दाल मखनी और नान या पुलाव

अपने नए साल का स्वागत यदि आप अच्छे खाने के साथ करना चाहते हैं तो दाल मखनी आपकी इवनिंग को यादगार बना सकती है। क्रीमी और स्वादिष्ट दाल मखनी को नान या जीरा राइस के साथ खाया जा सकता है। इसे आप पहले से तैयार करके रख सकते हैं, बस उसे परोसने से पहले एक बार गर्म कर लें। 
विज्ञापन

5 of 7
नूडल्स और मंचूरियन - फोटो : instagram
नूडल्स और मंचूरियन

नूडल्स और मंचूरियन एक लोकप्रिय इंडो-चाइनीज डिश है जो भारत में खासतौर पर पसंद की जाती है। यह डिश आमतौर पर पार्टीज, कैफे, और स्ट्रीट फूड स्टॉल्स पर उपलब्ध होती है। ऐसे में आप बिना सोचे इस साल की आखिरी शाम ये डिश तैयार कर सकते हैं। नूडल्स के साथ मंचूरियन खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
चॉकलेट ब्राउनी - फोटो : instagram
चॉकलेट ब्राउनी

साल की शुरुआत होने जा रही है, और कुछ मीठा न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पारंपरिक मिठाईयों से हटकर आप ब्राउनी को वनीला आइसक्रीम और चॉकलेट सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं। सर्दी के मौसम में गर्म ब्राउनी ठंडी आइसक्रीम के साथ कमाल की लगती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्रूट कस्टर्ड - फोटो : instagram
फ्रूट कस्टर्ड

ये भी एक ऐसी मिठाई है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। कस्टर्ड बनाते समय बस ध्यान रखें कि आपके घर पर कोई बीमार न हो। ये काफी ठंडा होता है। इसे बनाने के लिए ताजे फल और फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें