Special Sweet Recipes For New Year 2026: नए साल के स्वागत के लिए अगर आप कुछ खास मिठाई पहले से तैयार करना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प और आसान रेसिपी की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 5
नए साल के स्वागत में पहले से बना सकते हैं ये मिठाई
- फोटो : instagram
Special Sweet Recipes For New Year 2026: हर साल 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी की सुबह तक घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है और ऐसे में अगर पहले से कोई खास मिठाई तैयार हो, तो जश्न और भी शानदार हो जाता है। बाजार की मिठाइयों में मिलावट और ज्यादा मिठास की चिंता रहती है, लेकिन घर पर बनी मिठाई स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है।
नए साल के स्वागत के लिए आप ये आसान और झटपट बनने वाली मिठाई पहले से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये कई दिनों तक खराब भी नहीं होती। खास बात ये है कि इसे बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग तक सभी बड़े चाव से खाते हैं। नए साल पर घर आए मेहमानों को जब आप अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाएंगे, तो तारीफ मिलना तय है।
विज्ञापन
2 of 5
नए साल के स्वागत में पहले से बना सकते हैं ये मिठाई
- फोटो : instagram
नारियल के लड्डू के लिए जरूरी सामान
2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
1 कप कंडेंस्ड मिल्क
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
सजाने के लिए सूखा नारियल या ड्राई फ्रूट्स
विज्ञापन
3 of 5
नए साल के स्वागत में पहले से बना सकते हैं ये मिठाई
- फोटो : instagram
बनाने का तरीका क्या है ?
सबसे पहले एक साफ कढ़ाही लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और कंडेंस्ड मिल्क डालें। गैस को धीमी आंच पर रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि ये नीचे से जले नहीं और कढ़ाही में चिपके नहीं। कुछ ही मिनटों में नारियल और कंडेंस्ड मिल्क अच्छी तरह आपस में मिलकर गाढ़ा होने लगते हैं।
4 of 5
नए साल के स्वागत में पहले से बना सकते हैं ये मिठाई
- फोटो : instagram
जब मिश्रण कढ़ाही छोड़ने लगे और एक साथ इकट्ठा दिखाई देने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें, ताकि हाथ से लड्डू बनाए जा सकें।
नए साल के स्वागत में पहले से बना सकते हैं ये मिठाई
- फोटो : instagram
जब मिश्रण गुनगुना रह जाए, तो हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। अंत में लड्डुओं को सूखे नारियल या बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ नए साल के जश्न के लिए परफेक्ट मिठाई हैं।