फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Special Lunch: नए साल के पहले दिन लंच में बनाएं ये विदेशी पकवान, बच्चे से लेकर बड़े तक चाव से खाएंगे

Tue, 31 Dec 2024 04:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल का पहला दिन एक ऐसा खास मौका होता है, जिसमें लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं। ऐसे में आप इस दिन खास विदेशी पकवान बनाकर परिवारवालों का दिल जीत सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नए साल के पहले दिन लंच में बनाएं ये विदेशी पकवान - फोटो : Adobe stock
New Year Special Lunch: नए साल का पहला दिन आपके पूरे साल की शुरुआत को खास और सकारात्मक बना सकता है। ऐसे में इस दिन की शुरुआत ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ ही करते हैं। ऐसे में इसे खास और खुशहाल बनाने के लिए अपने दिल और दिमाग को सकारात्मकता बातों से भरें। इस दिन महिलाएं अपने परिवार के लिए अलग-अलग पकवान तैयार करती हैं।

ज्यादातर घरों में पूड़ी-कचौड़ी और अन्य पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन यदि आप ऐसा कुछ नहीं बनाना चाहते तो हम यहां आपको विदेशी पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। पकवानों की लिस्ट के साथ-साथ हम आपको इन पकवानों को बनाने की विधि भी बताने जा रहे हैं, ताकि आप नये साल के पहले दिन को खास बना सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
पिज्जा - फोटो : instagram
पिज्जा  

पिज्जा बनाने के लिए आपको पिज्जा बेस, टमाटर सॉस, मोजेरेला चीज, सब्जियां (शिमला मिर्च, जैतून), ऑलिव ऑयल की जरूरत  पड़ेगी। पिज्जा बेस पर टमाटर सॉस फैलाएं। इसके बाद बेस पर सब्जियां और चीज डालें। आखिर में इसे ओवन में 180°C पर 15 मिनट तक बेक करें। अब बस गरम-गरम पिज्जा परोसें। 
विज्ञापन

3 of 6
थाई पाइनएप्पल फ्राइड राइस - फोटो : instagram
थाई पाइनएप्पल फ्राइड राइस

ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगते है। इसे बनाने के लिए आपको उबले चावल, पाइनएप्पल के टुकड़े, सोया सॉस, सब्जियां, काजू की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में काजू और सब्जियां भूनें। इसके बाद चावल और पाइनएप्पल डालकर सोया सॉस मिलाएं। गरमागरम परोसें।  

4 of 6
एग्लियो ई ओलियो - फोटो : instagram
एग्लियो ई ओलियो

ये एक प्रकार का नूडल्स ही होता है जो इटली में काफी फेमस है। इसे बनाने के लिए आपको स्पेगेटी, ऑलिव ऑयल, लहसुन, मिर्च के फ्लेक्स, पार्मेजन चीज की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के सबसे पहले उबली हुई स्पेगेटी को ऑलिव ऑयल में लहसुन और मिर्च फ्लेक्स के साथ टॉस करें। इसके बाद आखिर में इसमें पार्मेजन चीज डालकर परोसें।  
विज्ञापन

5 of 6
अमेरिकन बर्गर - फोटो : istock
अमेरिकन बर्गर

बर्गर खाने में काफी हैवी होता है। इसे बनाने के लिए आपको बर्गर बन, पैटी(चिकन/पनीर), चीज स्लाइस, लेट्यूस, मेयोनीज की जरूरत पड़ेगी। बनाने के लिए सबसे पहले बर्गर बन में मेयोनीज, लेट्यूस और पैटी रखें। इसके बाद एक चीज स्लाइस और अपनी पसंद की सॉस डालें। चाहें तो इसे ग्रिल कर लें. वरना ते पर सेकें। इसे फ्रेंच फ्राइज के साथ परोसें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इटालियन पास्ता अल्फ्रेडो - फोटो : instagram
इटालियन पास्ता अल्फ्रेडो

ये पास्ता उन लोगों को काफी पसंद आता है, जो ज्यादा तीखा नहीं खाते। इसे बनाने के लिए आपको फेटुचिनी पास्ता, अल्फ्रेडो सॉस (क्रीम, मक्खन, लहसुन), चीज की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मक्खन और लहसुन को हल्का भूनें, क्रीम और चीज़ डालें। इसके बाद इसमें उबला हुआ पास्ता डालकर अच्छे से मिलाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें