आलू का पराठा
- फोटो : Adobe stock
आलू का पराठा
आलू का पराठा बनाने के लिए आपको उबले हुए आलू, गेहूं का आटा, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, हरा धनिया और हरी मिर्च की जरूरत पड़ेगी। पराठा बनाने के लिए आटे में पानी और थोड़ा सा नमक मिलाकर गूंथ लें। आलू को मैश करके उसमें मसाले और हरी धनिया मिलाएं। आटे की लोई बनाएं, उसमें आलू भरकर गोल पराठा बेलें। तवे पर घी लगाकर कुरकुरा सेंक लें। इसे दही या अचार के साथ परोसें। ध्यान रखें पराठा गर्म ही हो, तभी नाश्ते का स्वाद बढ़ जाएगा।