फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025 Breakfast Recipe: नए साल के पहले दिन नाश्ते में बनाएं ये पकवान, खाकर परिवार वाले भी होंगे खुश

Wed, 01 Jan 2025 07:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल की सुबह खास और यादगार बनाने के लिए आप कुछ खास नाश्ता तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको नाश्ते के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नए साल की सुबह बनाएं ये नाश्ते - फोटो : Adobe stock
New Year 2025 Breakfast Recipe: नया साल अपने साथ ढेरों खुशियां और उत्साह लेकर आता है। इसी वजह से बच्चे से लेकर बड़े लोग तक नयी साल के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि साल का पहला दिन अच्छा जाता है, तो बाकी दिन उसी की तरह होते हैं। इसी वजह से हर कोई इस कोशिश में रहता है कि उनका साल का दिन अच्छा बीते। इसके लिए लोग काफी अलग-अलग तरह से नए साल के पहले दिन को खास बनाते हैं।

यदि आप अपने परिवार के लिए इस दिन कुछ खास करने का सोच रही हैं, तो सुबह-सवेरे उन्हें नाश्ते में कुछ खास बनाकर खिलाएं। यहां हम आपको नाश्ते के कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाकर आप न्यू ईयर की सुबह को स्पेशल बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आलू का पराठा - फोटो : Adobe stock
आलू का पराठा

 आलू का पराठा बनाने के लिए आपको उबले हुए आलू, गेहूं का आटा, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, हरा धनिया और हरी मिर्च  की जरूरत पड़ेगी। पराठा बनाने के लिए आटे में पानी और थोड़ा सा नमक मिलाकर गूंथ लें। आलू को मैश करके उसमें मसाले और हरी धनिया मिलाएं। आटे की लोई बनाएं, उसमें आलू भरकर गोल पराठा बेलें। तवे पर घी लगाकर कुरकुरा सेंक लें। इसे दही या अचार के साथ परोसें। ध्यान रखें पराठा गर्म ही हो, तभी नाश्ते का स्वाद बढ़ जाएगा।  

 
विज्ञापन

3 of 6
सूजी का उपमा - फोटो : instagram
सूजी का उपमा 

उपमा बनाने के लिए आपको सूजी, प्याज, गाजर, मटर, सरसों के दाने, करी पत्ते, नींबू और हरा धनिया की जरूरत पड़ेगी। बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को हल्का भून लें। अलग से तेल में सरसों के दाने, करी पत्ते और प्याज भूनें। सब्जियां डालें और पानी डालकर उबालें। अब सूजी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। नींबू का रस और धनिया डालकर परोसें।  

4 of 6
ब्रेड पकोड़ा - फोटो : instagram
ब्रेड पकोड़ा

सर्दी के मौसम में ब्रेड पकोड़ा खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए आपको ब्रेड स्लाइस , उबले आलू, बेसन, हल्दी, मिर्च, नमक, धनिया और हरी मिर्च की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को मैश कर उसमें मसाले मिलाएं। ब्रेड स्लाइस के बीच आलू का मिश्रण भरें। बेसन का घोल बनाएं और ब्रेड को उसमें डुबोकर तेल में कुरकुरा फ्राई करें। इसे चटनी या सॉस के साथ परोसें।  

Winter Wear: सर्दियों में हो रही है बारिश तो इस तरह के आउटफिट आएंगे काम, ठंड के साथ बरसात से होगा बचाव
विज्ञापन

5 of 6
पनीर रोल - फोटो : instagram
पनीर रोल

पनीर रोल खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने मे आपको पनीर, गाजर, शिमला मिर्च, पराठा, चटनी और मेयो की जरूरत पड़ेगी। रोल बनाने के लिए सबसे पहले पनीर और सब्जियों को हल्का भूनकर मसाले डालें। इसके बाद पराठे में चटनी लगाकर पनीर का मिश्रण भरें और रोल बनाएं। इसे हल्का सेंककर चटनी के साथ सर्व करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मूंग दाल चीला - फोटो : instagram
मूंग दाल चीला

गरम चिला खाने में काफी मजेदार लगता है। ऐसे में आपको चीला बनाने के लिए पिसी हुई मूंग दाल, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च चाहिए होंगी। इसे बनाने के लिए मूंग दाल का पेस्ट बनाकर उसमें मसाले मिलाएं। तवे पर पतला चीला बनाएं और इसे चटनी के साथ परोसें। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें