फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022 Dinner: एक जनवरी के डिनर के लिए परफेक्ट है ये रेसिपी, बनाना है बेहद आसान

Sat, 01 Jan 2022 12:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
न्यू ईयर 2022 डिनर - फोटो : Istock
किसी को खाना पसंद होता है, तो किसी को खाना बनाना बहुत पसंद होता है। अब चाहे आपको खाना बनाना पसन्द हो या उसका स्वाद लेना, दोनों में एक बात सामान्य होती है, वह ये कि रोजाना एक जैसे खाने से बनाने वाला और खाने वाला दोनों ही बोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप अलग अलग वैरायटी की डिश बनाते हैं तो उत्सुकता बनी रहती हैं। आप चाहे तो रोज वाले खाने को भी अलग अलग रेसिपी से बनाकर उसके स्वाद में बदलाव ला सकते हैं। नया साल आ iगया है। नए साल के मौके पर आप डिनर में कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो ऐसी रेसिपी ट्राई करें जो बनाने में आसान हो और स्वादिष्ट भी। घर पर ही डिनर में स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर साल के पहले दिन को और भी खास बना सकते हैं। यहां नए साल की शाम को खास बनाने के लिए स्वादिष्ट और आसान रेसिपी दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
न्यू ईयर 2022 डिनर - फोटो : Istock

कश्मीरी दम आलू बनाने की सामग्री

उबले हुए छोटे आलू, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, काजू, हरा धनिया, तेल, जीरा, हींग, दालचीनी, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, नमक।

विज्ञापन

3 of 5
न्यू ईयर 2022 डिनर - फोटो : Istock

कश्मीरी दम आलू की रेसिपी

स्टेप 1- कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए आलू को एक सीटी में उबालकर छील कर छेद कर लें।

स्टेप 2- अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और काजू को पीस कर पेस्ट बना लें।

4 of 5
न्यू ईयर 2022 डिनर - फोटो : pixabay
स्टेप 3- फिर उबले आलू में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिक्स करें।

स्टेप 4- एक पैन में तेल गरम करें और आलू को क्रिस्पी ब्राउन होने तक उसमें तल लें।

स्टेप 5- फिर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। उस में जीरा, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची के दाने, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर भून लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यू ईयर 2022 डिनर - फोटो : Istock

स्टेप 6- भुने मसाले में टमाटर का पेस्ट और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से भूने।

स्टेप 7- जब मसाले से तेल अलग न होने लगे, तो एक कप पानी मिला लें।

स्टेप 8- ग्रेवी में गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डाल कर मिला लें। फिर फ्राई आलू को डालकर मिक्स कर लें।

स्टेप 9- अब सब्जी को 4 से 5 मिनट धीमी आंच पर ढक कर पकाएं। कश्मीरी दम आलू बनकर तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें