फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepali Sel Roti Recipe: चपाती तो रोज खाते हैं, अब घर पर ट्राई करें नेपाल की मशहूर सेल रोटी

Thu, 20 Nov 2025 11:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Nepal Famous Sel Roti: अगर आप नेपाल नहीं जा पा रहे हैं तो वहां की फेमस सेल रोटी घर पर तैयार करें। यहांं हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
सेल रोटी - फोटो : Adobe stock
How to Make Nepal Famous Sel Roti: नेपाल एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के लिए लोग बेहद उत्साहित रहते हैं। पर अगर आप वहां नहीं जा पा रहे हैं तो वहां के फेमस खाने को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको नेपाल में बनने वाली एक खास रोटी के बारे में बताएंगे।

दरअसल, नेपाल में एक खास तरह की रोटी बनाई जाती है। इसे एक बार खाकर हर कोई भी इसका दीवाना हो जाता है। इसे सेल रोटी कहा जाता है, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है।

नेपाल में इसे त्योहारों के अवसर पर तो जरूर ही बनाया जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा सामग्री नहीं लगती और न ही इसे बनाने की कोई कठिन प्रक्रिया होती है। घर पर थोड़ी सी तैयारी और सही तरीका अपनाकर आप भी आसानी से यह स्वादिष्ट सेल रोटी बना सकते हैं। तो बस आइए आपको बताते हैं सेल रोटी बनाने का सही तरीका....
विज्ञापन

2 of 6
सेल रोटी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
सेल रोटी बनाने का सामान
  • चावल – 2 कप
  • चीनी – ½ से 1 कप
  • दूध या पानी – 1 कप
  • केला– 1 पका हुआ 
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • घी या तेल– तलने के लिए
  • नमक– एक चुटकी
 
 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

सेल रोटी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए भिगो दें। फिर इसे पीसकर नरम पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें चीनी, दूध या पानी, केला, इलायची और थोड़ा सा घी मिलाएं।

4 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
मिश्रण को अच्छी तरह फेंटकर 2–3 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि ये हल्का फूल जाए। अब  कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें। इस दौरान आंच को हल्का रखें। इसके बाद अब रोटी बनाना शुरू करें।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
रोटी बनाने के लिए एक कटोरी में मिश्रण भरकर कढ़ाही के ऊपर गोल आकार में पतला घोल डालें। रोटी हल्की भूरी होने पर पलट दें। दोनों तरफ से सुनहरी होने पर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
इसे आप फ्राइड चने के बाद परोसें। ऐसा इसलिए क्योंकि सेल रोटी का स्वाद हल्का मीठा होता है, इसलिए जब इसे चटपटे से चने के साथ परोसा जाएगा, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें