Navratri Recipe: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन यानी कि सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि, राक्षसों के संहार के लिए मां दुर्गा ने कालरात्रि का रूप धारण किया था। लोग शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए माता के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करते हैं।
माता कालरात्रि को काली, चंडी, धूम्रवर्णा, चामुंडा आदि नामों से भी जाना जाता है। नवरात्रि के नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही माता के प्रिय वस्तु का भोग लगाने से भी माता रानी प्रसन्न होती है।
माता के इस स्वरूप को वैसे तो गुड़ का भोग लगाना शुभ होता है, लेकिन आप चाहें तो गुड़ के लड्डू बनाकर इसका भोग मां कालरात्रि को लगा सकते हैं। इस लड्डू को आप प्रसाद में भी बांट सकती हैं। खास बात ये है कि अब जब मौसम बदल रहा है तो गुड़ के लड्डू आपके शरीर को फायदा भी पहुंचाएंगे।