Navratri Recipe: शारदीय नवरात्रि की धूम हर तरफ दिखाई दे रही है। लोगों ने कई जगहों पर माता रानी की स्थापना की है। इन नौ दिनों में हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। इसी क्रम में नवरात्रि का पांचवां दिन 19 अक्तूबर को है।
इस दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है। ये देवी पार्वती का ही स्वरूप मानी जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप माता रानी के स्वरूप के हिसाब से उनके प्रिय रंग पहनेंगे और उनकी पसंदीदा चीज का भोग लगाएंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
ऐसे में आज हम आपको मां स्कंदमाता के प्रिय भोग के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो माता रानी के इस स्वरूप को केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो केले की खीर बनाकर इसका भोग माता रानी को लगाएं। इससे मां जरूर प्रसन्न होंगी।