फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Food Items: इस नवरात्रि साबूदाना से बनाएं ये 5 टेस्टी फलाहारी डिश, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Sun, 26 Mar 2023 02:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको साबुदाने की ऐसी डिशेज बनाना बताएंगे जिसे खाकर आपके घर वाले भी आपकी तारीफ करे बिना रह नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
sabudana - फोटो : istock
Navratri Food Items: चैत्र नवरात्रि की शुरूआत बीते 22 मार्च से हो चुकी है। जिसकी धूम मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी दिखाई दे रही है। इन दिनों सच्चे मन से माता की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में माता की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। कई लोग नवरात्रि के इन दिनों में व्रत उपवास रखते हैं। लोग व्रत में सिर्फ फलाहार खाते हैं। ज्यादातर घरों में व्रत में साबुदाना खाया जाता है। ये टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी होता है।

अगर आपको लगता है कि आप साबुदाना से सिर्फ खिचड़ी बना सकते हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल, आज हम आपको साबुदाने की ऐसी डिशेज के बारे में बताएंगे जिसे खाकर आपके घर वाले भी आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। अगर व्रत में आप कुट्टु खाते-खाते थक गए हैं तो साबुदाने की मदद से विभिन्न प्रकार की डिश तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
sabudana ki kheer
मीठे में बनाएं साबुदाने की खीर

अगर आप मीठे की शौकीन हैं तो साबुदाने की खीर व्रत में आपकी मीठे की क्रेविंग को दूर कर सकती है। इसे साधारण चावल की खीर की तरह ही बनाया जाता है। इसमें ढेर सारी मेवा डालकर आप इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
sabudana vada recipe
साबुदाना वड़ा

बहुत से लोग व्रत में सेंधा नमक खा लेते हैं। अगर आप भी नमक खा लेते हैं तो साबुदाना वड़ा आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। वड़ा बनाते समय इसमें मूंगफली के दाने डालकर इसका स्वाद जरूर बढ़ाएं। 

4 of 6
Sabudana Thalipeeth - फोटो : instagram

साबूदाना थालीपीठ

ये एक महाराष्ट्रियन डिश है। महाराष्ट्र में लोग व्रत के दौरान इसे बनाना बेहद पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए साबूदाना आटा, आलू, मूंगफली दाने और ताजा हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। नवरात्रि के व्रत के लिए भी ये एक बेहतर ऑप्शन है। 
विज्ञापन

5 of 6
Sabudana puri - फोटो : instagram
बना सकते हैं साबूदाना पूड़ी

नवरात्रि के व्रत के दौरान आप साबूदाने के पूड़ी भी बना कर खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामानों की जरूरत नहीं पड़ती। इसका स्वाद आपके घर वाले बेहद पसंद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sabudana dosa - फोटो : instagram
ऐसे बनाएं साबूदाना डोसा

वैसे तो डोसा लगभग हर किसी को पसंद होता है। पर, क्या आप जानते हैं कि साबुदाना से भी डोसा बनाया जा सकता है। इसे आप नारियल की चटनी के साथ व्रत में खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें