फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023 : नवरात्रि की सात्विक थाली में जरूर होनी चाहिए ये चीजें

Sat, 25 Mar 2023 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात्विक थाली को तैयार करना बेहद आसान है तो आइए देर ना करते हुए आपको भी बताते हैं कि किस तरह से आप व्रत में सात्विक थाली तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि की सात्विक थाली
Navratri 2023 :  चैत्र की नवरात्रि का इंतजार हर किसी को साल भर रहता है। लोग नवरात्रि के नौ दिन पूरे सच्चे मन से मां दूर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। कई जगहों पर तो लोग नवरात्रि के इन दिनों में व्रत उपवास भी रखते हैं। जिसमें वो सिर्फ फलाहार ही खाते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को ये समझ नहीं आता कि व्रत के हिसाब से अपनी सात्विक थाली कैसे तैयार कर सकते हैं। आपकी इसी दुविधा का समाधान हमारे पास है।

आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सात्विक थाली में होना बेहद जरूरी होती हैं। इन डिशेज में आपको भरपूर फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन भी मिलेगा। जिसे खाकर आप व्रत में भी तंदरुस्त रहेंगी और आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी। सात्विक थाली को तैयार करना बेहद आसान है तो आइए देर ना करते हुए आपको भी बताते हैं कि किस तरह से आप व्रत में सात्विक थाली तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सात्विक थाली के लिए बनाएं बादाम के लड्डू - फोटो : facebook
सात्विक थाली के लिए बनाएं बादाम के लड्डू

अगर आप चाहती हैं कि आपको व्रत में कमजोरी ना आए तो व्रत के लिए बादाम के लड्डू तैयार कर सकती हैं। बादाम का लड्डू बनाना बेहद आसान होता है। इसे आप नवरात्रि से पहले ही बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं। इससे आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी। इसे बनाने में ढेर सारे मेवों का इस्तेमाल जरूर करें। 
विज्ञापन

3 of 7
सभी को पसंद आती है साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
सभी को पसंद आती है साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी व्रत के लिए एक ऐसा ऑप्शन है, जो लगभग हर किसी को पसंद आता है। बच्चे से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं। आप व्रत के दिन साबुदाना खिचड़ी को अपनी सात्विक थाली के लिए तैयार कर सकती हैं। 

4 of 7
कुट्टू का पराठा
कुट्टू का पराठा

व्रत में कुट्टू की मदद से कई सारी खाने की चीजें बनाईं जाती हैं। इससे काफी एनर्जी मिलती है। इसलिए व्रत में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। आप अपनी सात्विक थाली के लिए कुट्टू का पराठा तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
कोकोनट बर्फी है बेहतर ऑप्शन - फोटो : iStock
कोकोनट बर्फी है बेहतर ऑप्शन

कोकोनट बर्फी को भी आप पहले से तैयार कर सकती हैं इसे आप व्रत की छोटी-छोटी भूख में भी खा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
थाली के तैयार करें लौकी की सब्जी - फोटो : social media
थाली के तैयार करें लौकी की सब्जी

अपनी सत्विक थाली के लिए आप लौकी की सब्जी तैयार कर सकती हैं। ये खाने में टेस्टी भी होती है और ज्यादा हैवी भी नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
थाली में जरूर रखें दही - फोटो : iStock
थाली में जरूर रखें दही

दही आपको गर्मियों में ठंडक पहुंचाने के काम आएगा। इसलिए व्रत की थाली में दही का इस्तेमाल जरूर करें। फिर चाहे इसे मीठा खाएं या फलाहारी नमक डालकर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें