फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023 Recipe : व्रत में पूड़ी-पराठा खाकर हो गए हैं बोर तो मिनटों में तैयार करें कुट्टू का डोसा

Thu, 23 Mar 2023 12:34 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Navratri Vrat Recipe आप कुट्टू का डोसा बनाकर खुद भी खा सकते हैं और अपने घर वालों को भी खिला सकते हैं। ये खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है।
विज्ञापन
1 of 6
कुट्टू का डोसा - फोटो : instagram
Navratri 2023 Recipe : 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग अपने घरों में कलश स्थापना करते हैं। कलश स्थापना के साथ लोग माता की पूरे मन से पूजा करते हैं। इसके साथ ही कई लोग मां दुर्गा को खुश करने के लिए व्रत करते हैं। बहुत से लोग तो एक समय खाना खा लेते हैं पर, कई लोग सिर्फ फलाहार से व्रत रहते हैं।

अगर आप भी फलाहार के साथ व्रत रखते हैं, पर हर बार ये सोच कर संशय में रहते हैं कि व्रत के दौरान क्या खाएं तो आपकी इस दुविधा का हल हम बताने जा रहे हैं। दरअसल, आप कुट्टू का डोसा बनाकर खुद भी खा सकते हैं और अपने घर वालों को भी खिला सकते हैं। ये खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है। तो आइए देर ना करते हुए आपको कुट्टू के आटे का डोसा बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कुट्टू का आटा - फोटो : अमर उजाला
डोसा बनाने के लिए चाहिए ये सामान
  • 5 टेबल स्पून कुट्टू का आटा
  • 1/2 टी स्पून अरबी
  • 1/2 टी स्पून सेंधा नमक
  • 1 टी स्पून अदरक
  • 1 टी स्पून कटी हुई हरी मिर्च
  • 1/2 टी स्पून अजवाइन
विज्ञापन

3 of 6
फिलिंग के लिए जरूरी सामान - फोटो : iStock
फिलिंग के लिए जरूरी सामान
  • 3 उबले हुए आलू
  • तलने के लिए घी
  • 1/2 टी स्पून सेंधा नमक
  • 1/2 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • हरी मिर्च

4 of 6
डोसा बनाने की विधि
डोसा बनाने की विधि

कुट्टू का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप इसकी फिलिंग के लिए आलू तैयार कर लें। इसके लिए एक पैन में घी गर्म करें और इसमें हरी मिर्च डालें। अब इसमें उबले हुए आलुओं को डालकर मैश करें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच काली मिर्च डालें, सेंधा नमक डालें और आधा चम्मच अदरक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे अच्छे से भून लें। 
विज्ञापन

5 of 6
डोसा
इसके बाद अब डोसा तैयार करने के लिए एक बर्तन में उबली हुई अरबी को मैश करें। अब इसमें कुट्टू का आटा और सेंधा नमक डाल दें। इसमें अब धीरे-धीरे पानी डालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अदरक, अजवाइन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें और स्मूद बैटर बना लें। ये बैटर ना ज्यादा पतला होना चाहिए ना ज्यादा गाढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डोसा
अब नॉन स्टिक तवा लेकर उसपर इस बैटर से डोसा तैयार करें। जब ये एक तरफ से सिक जाए  तो दूसरी तरफ से भी इसे सेकें। जब डोसा सिक जाए तो इसके बीच में तैयार किए हुए आलू रखें और फोल्ड कर दें। इसे आप व्रत वाली हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें