फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naan Sandwich Recipe: नाश्ते में बनाएं देसी तड़का नान सैंडविच, खाकर आ जाएगा मजा

Sat, 29 Jul 2023 01:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नान सैंडविच - फोटो : Istock
सुबह के नाश्ते में हमेशा कुछ न कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाते रहना चाहिए। नाश्ता सेहत के लिए भी जरूरी है और मन मस्तिष्क के लिए भी। इसलिए रोज एक जैसा नाश्ता न बनाकर नई-नई डिश ट्राई कर सकते हैं। रेसिपी हम बता देंगे। दरअसल, सुबह का नाश्ता अगर स्वादिष्ट और अच्छा मिल जाए तो दिन बन जाता है। सबसे जरूरी बात है कि नाश्ते में जो भी डिश बनाएं, वो झटपट वाली हो, क्योंकि सुबह सबको काम होता है। इसलिए हमेशा प्रयास करें कि कम समय में तैयार होने वाली डिश को नाश्ते में बनाएं। अब बात अगर फटाफट वाले नाश्ते की हो तो सैंडविच का नाम सबसे पहले आता है। सैंडविच किसे पसंद नहीं होता। अगर आपको भी सैंडविच पसंद है तो आज की रेसिपी आपके बहुत काम की है। आज हम आपको स्पेशल सैंडविच के बारे में बताएंगे। ये स्पेशल सैंडविच एकदम देसी स्टाइल का है, जो आपको जरूर पसंद आएगा। इसमें ब्रेड का इस्तेमाल न करें, आप नान का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि हम आपको नान से सैंडविच बनाने की विधि बता रहे हैं तो इसे कहेंगे नान सैंडविच। अब जानते हैं क्रिस्पी नान सैंडविच की रेसिपी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नान सैंडविच बनाने के लिए सामग्री 

2 बचे हुए नान, पुदीने की चटनी, आधा कप कटा हुआ प्याज (फिलिंग के लिए), आधा कप कटा प्याज (सैंडविच के लिए), आधा कप कटा हुआ टमाटर, कटा हुआ खीरा, एक उबला हुआ आलू, एक कप भिगोया हुआ सोया, कटी हुई हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, 2-4 टुकड़ों में कटी मिर्च, चाट मसाला, बटर-चीज कद्दूकस किया हुआ और स्वादानुसार नमक।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
नान सैंडविच बनाने की रेसिपी

स्टेप 1 - एक पैन को आंच पर गर्म करें। अब इसमें थोड़ा मक्खन डालें। फिर कटा हुआ प्याज, कटी हुई मिर्च डाल कर भूनें। लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लीजिए। जब अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसमें उबले आलू और भीगे हुए सोया को डाल कर मैश कर लीजिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
स्टेप 2 - आप चाहें तो इस मिक्सचर में सोया सॉस और चिली सॉस भी मिला सकते हैं, लेकिन यह वैकल्पिक है। जब ये मिश्रण अच्छे से मिक्स होकर पकने लगे तो इसमें चाट मसाला और कटा हरा धनिया डालकर आंच से उतार लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
स्टेप-3 अब गैस पर एक पैन में थोड़ा मक्खन डालकर नान को सेंक लें। नान को क्रिस्पी और सख्त होने तक गर्म करें। फिर एक प्लेट में गर्म नान को रख कर उसमें पुदीने की चटनी फैलाएं। फिर पकाया हुआ आलू और सोया वाला मिश्रण लगा कर फैला लें। ऊपर से कटे हुए टमाटर और प्याज और खीरा नान के ऊपर रखें। नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और कद्दूकस किया हुआ पनीर छिड़क लें। नान को फोल्ड करें और आपका स्पेशल नान सैंडविच तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें