फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Cake Recipe: मुंह में पानी ला देगा ये चॉकलेट केक, बनाने की रेसिपी है आसान

Fri, 05 Aug 2022 01:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
cake
इस वीकेंड पर अगर आप कुछ स्पेशल बनाकर बच्चों को सरप्राईज करना चाहती हैं। तो चॉकलेट केक एक बढ़िया विकल्प है। मड चॉकलेट केक की ये रेसिपी बेहद आसान है। और ये केक बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आएगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगा मड चॉकलेट केक। वैसे भी बहुत सारे लोगों को केक बेक करना बेहद पसंद होता है। ऐसे में चॉकलेट केक की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन

2 of 5
dark chocolate - फोटो : istock
चॉकलेट केक बनाने की सामग्री
मक्खन आधा किलो, डार्क चॉकलेट आधा किलो, कॉफी, पानी, मैदा 750 ग्राम, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा पांच ग्राम, चीनी, अंडे पांच से छह, तेल, बटर मिल्क, बेकिग पाउडर।
विज्ञापन

3 of 5
chocolate
चॉकलेट केक बनाने की विधि
चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, कोको पाउडर को मिला लें। मैदे को अच्छी तरह से छान लें। जिससे कि कोई गुठली ना रह जाए। अब इस मिश्रण में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को मिलाएं। साथ में कॉफी भी डाल दें। अच्छी तरह से सारी चीजों को मिला लें। फिर दूसरे बाउल में अंडे को लें। इसमे पिसी चीनी के साथ तेल डालें। इसे हल्के हाथ से मिलाएं। फिर इस मिश्रण में बटर मिल्क को डालकर ब्लेंड करें। 

4 of 5
cake - फोटो : Pixabay
इसे तब तक फेंटे जब तक कि अंडे फूल कर फ्लपी ना बन जाएं। अब चॉकलेट को मेल्ट कर लें। चॉकलेट मेल्ट करने के लिए आप चाहें तो इसे ओवन में रख सकती हैं। साथ ही बटर को भी दूसरे बाउल में पिघला लें। अब पिघले हुए मक्खन और चॉकलेट मिलाकर एक कर लें। इस मिक्सचर को ब्लेंडर की मदद से फेंट लें। जिससे कि ये स्मूद मिश्रण बनकर तैयार हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chocolate cake - फोटो : iStock
अंडे के मिश्रण को मैदे के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसे तब तक फेंटे जब तक कि ये फ्लपी ना हो जाए। फिर इसे ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर तीस से चालीस मिनट तक बेक करें। बेक करने के बाद टूथपिक डालकर देख लें कि ये पका है या नहीं। इसे ठंडाकर चॉकलेट और बटर के बैटर से सजाकर सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें