फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Ways to Make Matcha Tea: जापान से आई ये सुपर माचा टी, जानें इसे बनाने के 3 आसान तरीके

Sat, 02 Aug 2025 12:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Ways to Make Matcha Tea: आजकल माचा टी काफी ट्रेंड में है। ऐसे में हम आपको यहां इसे बनाने की तीन आसान रेसिपी बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
माचा टी - फोटो : Adobe stock
Easy Ways to Make Matcha Tea: सोशल मीडिया के दौर में आए दिन कुछ न कुछ नया ट्रेंड आता रहता है। वर्तमान समय की बात करें तो आज-कल माचा टी के बारे में आपने अवश्य सुना होगा। इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब, फेसबुक समेत हर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका क्रेज दिख रहा है। सिलेब्स भी इसे पीना काफी पसंद करते हैं।

जापान की ये चाय भारत में भी लोगों को काफी पसंद आ रही है, क्योंकि ये काफी हेल्दी होती है, और सेहत को दुरुस्त करने में भी मददगार रहती है। इस चाय में तमाम एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद हैं। इसी के चलते हम आपको यहां तीन प्रकार से माचा टी बनाने की रेसिपी बताएंगे, ताकि आप घर पर आसान विधि से इसे तैयार कर पाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
क्लासिक माचा टी - फोटो : Adobe stock
1. क्लासिक माचा टी

इसे बनाने के लिए आपको 1/2 छोटा चम्मच माचा पाउडर और 60-100 ml गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
क्लासिक माचा टी - फोटो : Freepik
विधि

क्लासिक माचा टी बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले माचा पाउडर को कप या कटोरी में छान लें ताकि गांठें न रहें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी एड करें। अब इसे चम्मच की मदद से W के आकार में फेंटे। ऐसे फेंटने से इसमें झाग बन जाएगा। जब झाग बन जाए तो ये तैयार है, अब आप इसे पी सकते हैं। 
 
 

4 of 7
माचा लाटे - फोटो : Adobe stock
2. माचा लाटे

माचा लाटे बनाने के लिए आपको 1/2 छोटा चम्मच माचा पाउडर, 30 ml गर्म पानी, 150 ml गर्म दूध और स्वादानुसार शहद या मेपल सिरप की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
माचा लाटे - फोटो : Adobe stock
विधि

यदि आपको दूध वाली माचा टी पसंद है तो इसके लिए पहले थोड़े से माचा पाउडर को गर्म पानी में घोलें और अच्छी तरह फेंटें। इसके बाद गर्म दूध को फेंटकर उसमें झाग बना लें। अब एक कप में पहले माचा टी डालें और फिर उसके बाद दूध डालें। इसके बाद इसके ऊपर दूध का झाग भी डाल दें। सबसे आखिर में इसमें थोड़ा माचा पाउडर छिड़क दें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
आइस्ड माचा टी - फोटो : Adobe stock
3. आइस्ड माचा टी

इसे बनाने के लिए आपको 1/2 छोटा चम्मच माचा पाउडर, 60 ml गुनगुना पानी, 1 कप ठंडा पानी या दूध, बर्फ के टुकड़े और शहद की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आइस्ड माचा टी - फोटो : Adobe stock
विधि

 इसे बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले तो माचा पाउडर को गुनगुने पानी में घोल लें। यानि कि सबसे क्लासिक माचा टी बना लें। इसके बाद एक गिलास में बर्फ डालें, फिर क्लासिक माचा टी डालें। सभी चीजों को मिक्स करें और फिर ठंडा ही परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें