फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: इस खास रेसिपी से बनाएं मसाला भिंडी करी, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

Wed, 10 Nov 2021 09:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मसाला भिंडी करी की रेसिपी - फोटो : Istock
सर्दियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में खाने की वैरायटी बढ़ जाती है। दरअसल, सर्दियों में सीजनल सब्जियां आने लगती हैं। आप खास रेसिपी से इन सब्जियों को अलग अलग तरह से बना सकते हैं। लंच और डिनर में हर दिन कुछ अलग और खास डिश बनाकर खाने का जायका बढ़ा सकते हैं। रोज एक ही तरह के रूटीन खाने से बोर हो गए हों तो रेसिपीज में बदलाव करें। आज के दोपहर के खाने या रात के खाने में आप भिंडी की खास सब्जी बना सकते हैं। भिंडी मसाला, भरवा भिड़ी ये सब आम रेसिपी हैं जो आमतौर पर हर घर में आसानी से बन जाती है। इस बार आप लजीज भिंडी करी बनाइए। अधिकतर लोग ग्रेवी भिंडी बनाने से बचते हैं क्योंकि उसमें वो स्वाद नहीं आता जो आना चाहिए। आज हम आपको भिंडी करी बनाने की खास और आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए जानते है स्वादिष्ट भिंडी करी बनाने का तरीका।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मसाला भिंडी करी की रेसिपी - फोटो : Istock

भिंडी करी बनाने के लिए सामग्री

भिंडी, बारीक कटा प्याज, टुकड़ो में कटे टमाटर, अदरक, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, दही, लौंग, हरी इलायची, दालचीनी, हरा धनिया, तेज पत्ता, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, तेल, स्वादानुसार नमक।

विज्ञापन

3 of 5
मसाला भिंडी करी की रेसिपी - फोटो : Istock

भिंडी करी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- भिंडी को धोकर काट लें।

स्टेप 2-एक सॉस पैन में हल्का तेल डालकर भिंडी को भूनें।

4 of 5
मसाला भिंडी करी की रेसिपी - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- तब तक टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, दही , लौंग , इलायची और दालचीनी को ग्राइंडर में पीस कर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।

स्टेप 4- अब तक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें तेज पत्ता डालकर भूनें। फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।

स्टेप 5-अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर मिलाकर भून लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसाला भिंडी करी की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- जब मसाले अच्छे से पक जाएं तो टमाटर दही का पेस्ट डालकर पका लें।

स्टेप 7- फिर पानी डालें और स्वादानुसार नमक मिला लें।

स्टेप 8- तब तक आपकी अलग पक रही भिंडी भी भुन जाएगी। उसे निकालकर करी में मिला लें और अच्छे से पका लें।

स्टेप 9- जब मसाले भिंडी में लिपटने लगें और करी हल्की गाढ़ी होने लगे तो आंच बंद करके हरा धनिया से गार्निश कर लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें