स्वादिष्ट भोजन हम सबको पसंद होता है। इन्हें खाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते? कभी रेस्टोरेंट से खरीद कर इनका स्वाद लेते हैं, तो कभी घर पर ही बनाकर परिवार संग इनको खाते हैं। अक्सर खाने पीने के शौकीन लोग नई नई डिशेज को लेकर कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। वे कई नई रेसिपीज को बनाते हैं, जो काफी स्वादिष्ट होती हैं। इसी कड़ी में आज हम शिमला मिर्च के पुलाव को बनाने की विधि के बारे में जानेंगे। शिमला मिर्च के पुलाव की गिनती स्वादिष्ट भोजन में की जाती है। इसे बासमती चावल, शिमला मिर्च और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कई मर्तबा ब्रोकली का भी प्रयोग किया जाता है। अगर आपके घर पर कोई खास मेहमान आया हुआ है, तो आप इस खास डिश को बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं शिमला मिर्च के पुलाव को कैसे बनाया जाता है?