रोटी से बनाएं टिक्की
रात की रोटी बच गई है तो इसकी टिक्की बनाकर तैयार की जा सकती है। अब इन बची हुई रोटी को लेकर मिक्सी में पीस लें। फिर इस रोटी के पाउडर में उबले आलू, हरी मिर्ची, हरी धनिया, कटे हुए प्याज के टुक़ड़े, अदरक का पेस्ट, चाट मसाला, नमक और अमचूर पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इसका पेस्ट बना लें। और फिर छोटी टिक्कियों का आकार दें। इन टिक्कियों को तवे पर फ्राई कर लें। इसे चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। तो अगली बार घऱ में अगर रोटी बच जाए तो इन रेसिपी को ट्राई करें।