How To Make Perfect Imarti at Home: कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में इन दिनों बाजार से लेकर घरों तक में खूब तरह-तरह की मिठाईयां तैयार होती हैं। बहुत से लोग बाजार की मिठाई ज्यादा नहीं खा पाते हैं, ऐसे में वो घर पर ही हर तरह की मिठाई तैयार करना पसंद करते हैं।
मिठाई बनाना वैसे तो आसान काम है, लेकिन कई मिठाई ऐसी होती हैं, जिनके लिए काफी मेहनत की जरूरत होती है। इन्हीं मिठाईयों में शामिल है इमरती। बारिश के मौसम में गर्म इमरती खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आप इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं।
बहुत से लोग जब इमरती तैयार करते हैं, तो इसका आकार सही से नहीं बना पाते हैं। इसी के चलते हम आपको बताते हैं ऐसी ट्रिक के बारे में, जिसको अपनाने के बाद आप घर पर ही बाजार के जैसी इमरती बना सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
इमरती बनाने का पारंपरिक तरीका
- फोटो : Adobe stock
इमरती बनाने का पारंपरिक तरीका
सबसे पहले बात करते हैं इमरती बनाने के पारंपरिक तरीके की तो उसके लिए सबसे पहले एक मोटा सा कपड़ा लिया जाता है। इस कपड़े के बीचों बीच एक छोटा सा छेद होता है, जिसमें से इमरती का बैटर निकलता है। तो यदि आप इस पारंपरिक तरीके से इमरती बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक मोटा सा कपड़ा लें और फिर उसमें बीच में छेद बना लें। अब इसमें इमरती का घोल भरें। इसके बाद इस कपड़े को चारों तरफ से लपेटकर कसकर पकड़ लें।
विज्ञापन
3 of 6
इमरती बनाने का पारंपरिक तरीका
- फोटो : instagram
इसके बाद गरम तेल की कढ़ाई में धीरे-धीरे इमरती का आकार बनाएं। इसे गोल ही बनाना है। जब ये सुनहरी सिक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें। इमरती बनाने का ये तरीका काफी कठिन माना जाता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे इमरती बनाने का दूसरा तरीका।
4 of 6
इमरती बनाने का आधुनिक तरीका
- फोटो : Adobe stock
इमरती बनाने का आधुनिक तरीका
अब नजर डालते हैं इमरती बनाने के दूसरे और आधुनिक तरीके पर तो इसके लिए आपको स्क्वीज़ बोतल की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सॉस वाली बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिये अगर इमरती बनाना चाहते हैं तो इस बोतल में सबसे पहले में इमरती का घोल भरें
विज्ञापन
5 of 6
इमरती बनाने का आधुनिक तरीका
- फोटो : Adobe stock
इमरती का घोल इस बोतल से बड़ी ही आसानी से कंट्रोल होकर निकलता है और सटीक गोल शेप बनता है। इसकी मदद से बोतल को कढ़ाई के ऊपर गोल-गोल घुमाकर पहले एक सर्कल बनाएं और फिर उसके ऊपर से लहरदार डिजाइन डालें। इमरती बनाने का ये तरीका काफी आसान माना जाता है।
जब भी इमरती बनाने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसका घोल न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला। सही घोल ही आसानी से इमरती बनाने में आपकी मदद करेगा।