Milk Cake Recipe in Hindi: सावन का महीना है। इस महीने में हर सोमवार भगवान शिव की पूजा होती है और उपवास किया जाता है। वहीं अब त्योहारों का सीजन भी आने वाला है। नागपंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन इन सभी त्योहारों में एक चीज होना जरूरी है, वह है मिठाइयां। हर बार आप त्योहार पर बाजार से मिठाई ले आते हैं लेकिन इस बार घर पर ही मिठाइयां बनाकर देखें। आसान से रेसिपी से आप ऐसी मिठाई बना सकते हैं, जिसका स्वाद बाजार जैसा होगा लेकिन शुद्धता में घर पर बनी मिठाई अव्वल रहेगी।
सिर्फ दूध से घर पर आसानी से मिल्क केक बना सकते हैं, जिसे कई जगहों पर कलाकंद भी कहा जाता है। मिल्क केक भारत की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। क्योंकि त्योहारों में कलाकंद या मिल्क केक की मांग बढ़ जाती है, इसलिए घर पर ही इसे कम खर्च और कम मेहनत के आसानी से बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप बाजार जैसा स्वाद घर पर पाना चाहते हैं तो आसान मिल्क केक रेसिपी आपके लिए दी जा रही है।