भरावन सामग्री तैयार करने की विधि
-एक पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। उसमें प्याज डालकर भूनें।
-जब यह सुनहरे रंग का हो जाए, तो इसमें अदरक, हरी मिर्च, किशमिश, बादाम, काजू, खोया और सूरजमुखी के बीज डालें।
-इन्हें भूनकर आलू के पीस डालें। फिर इसमें नमक डालकर थोड़ी देर के लिए मिक्सचर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इस मिक्सचर को लौकी के अंदर भरें।