गर्मी के मौसम में लंच के टाइम में दही मिल जाए तो क्या बात हो। इस मौसम में दही में काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाकर खाना अच्छा होता है। इसके सेवन से भूख बढ़ती है और पाचन भी अच्छा होता है। कैल्शियम की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए दही वरदान समान होती है। इसमें अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम होता है और यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को भी पूरी तरह बढ़ाता है।
विज्ञापन
2 of 5
curd with rice
दही-चावल
दही और चावल आपने आज से पहले बहुत बार खाए होंगे, लेकिन क्या आप इससे होने वाले फायदे को जानती हैं। कहते हैं कि दही और चावल साथ में खाने से आधा सिर दर्द की समस्या में फायदा मिलता है।
विज्ञापन
3 of 5
curd with honey
शहद की मिठास
दही और शहद का कॉम्बीनेशन भी अच्छा विकल्प है। इसको खाने से मुंह के अल्सर की समस्या ठीक होती है। शहद एंटीबायोटिक का काम करता है। अगर आप इसे दही में मिलाकर खाएं, तो इसका दोगुना लाभ मिलता है। इसलिए अगली बार जब दही खाएं, तो उसमें मिठास डालने के लिए चीनी की जगह थोड़ा शहद मिला लें।
4 of 5
curd with black pepper
दही संग काली मिर्च
वजन कम करने की सोच रही हैं, तो दही के साथ काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाना आपको फायदा पहुंचाएगा। आहार विशेषज्ञ के अनुसार, दही में काला नमक, कालीमिर्च पाउडर और जीरा मिलाकर खाने से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है।
दही संग ड्राईफ्रूट्स
अगर आप दही में शक्कर और ड्राईफ्रूट्स मिलाकर खाती हैं, तो इससे कमजोरी दूर होती है। जी हां, ड्राई फ्रूट्स के साथ दही खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। दही में आप अजवाइन मिलाकर भी खा सकती हैं। दही में अजवाइन मिलाकर खाने से पाइल्स की समस्या में फायदा मिलता है।