फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में गर्म रखने के साथ ही स्वाद में लाजवाब है खसखस और सूजी का हलवा, ये रही बनाने की रेसिपी

Mon, 14 Dec 2020 09:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Khas-khas
सूजी का हलवा तो आपने कई बार बनाया होगा। लेकिन सर्दियों के लिए अगर आप किसी ऐसी डिश की तलाश में हैं जो सेहत के साथ ही स्वाद के मामले में भी नंबर एक हो तो खसखस का हलवा बेस्ट रेसिपी है। इसे बनाने के लिए बहुत सारी सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती। वहीं ये फटाफट बिना किसी ज्यादा तैयारी के बन भी ज्यादा है। तो सर्दियों में अगर परिवार को गर्म रखने वाली रेसिपी बनाना चाहती हैं तो इस बार ट्राई करें खसखस और सूजी का हलवा।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
खसखस और सूजी का हलवा बनाने की सामग्री 
सूजी आधा कप, खसखस एक चौथाई कप, चीनी आधा कप, घी आधा कप, दो कप पानी, सात से आठ कटे हुए बादाम, इच्छानुसार चांदी वर्क।
सर्दियों में आलू नहीं बनाएं मटर की टिक्की, स्वाद ऐसा की रह जाएगा याद
विज्ञापन

3 of 4
halwa
हलवा बनाने की विधि
  • खसखस सूजी हलवा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले खसखस को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
  • .इसके बाद भीगी हुई खसखस का पानी से निकालकर एक मिक्सर की मदद से उसे पीस लें।
  • अब एक छोटे बॉउल में 7-8 बादाम काटकर अलग रख दें। 
  • अब एक कढ़ाही को गैस पर चढाकर उसमे घी गर्म करें। फिर खसखस और सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
विज्ञापन

4 of 4
sooji - फोटो : facebook
खसखस और सूजी का हलवा बनाने की विधि
  • जब खसखस और सूजी अच्छे से भून जाए और उसमे से सोंधी खूशबू आने लगे तो इसके बाद चलाते हुए पानी मिलाएं। उसके बाद चीनी डालकर खसखस सूजी हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं। 
  • इसके बाद जब खसखस सूजी हलवा का मिश्रण कढ़ाही छोड़ने लगे, तो समझ जाइए खसखस सूजी हलवा बनकर तैयार हो गया।
  • अब तैयार हलवा एक बॉउल में निकालकर पहले से कटे हुए बादाम और चांदी के वर्क से हलवे को गार्निश करके सर्व करें।
पीरियड्स के दौरान महिलाएं करें इन चीजों का सेवन, दर्द से मिलेगी राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें