फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में आलू नहीं बनाएं मटर की टिक्की, स्वाद ऐसा की रह जाएगा याद

Sun, 13 Dec 2020 09:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मटर
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बहुत सारे व्यंजन याद आते हैं। जिन्हें बनाने का मजा सर्दियों में ही आता है। फिर मटर की बनी डिश तो कमाल ही होती है। वैसे तो मटर हर मौसम में मिल जाता है। लेकिन ताजी और हरी मटर का स्वाद ही कुछ और होता है। सब्जी से लेकर पुलाव और समोसा बिना मटर के अधूरा लगता है। अगर आप मटर खाने के शौकीन लोगों में से एक हैं। आज हम लाए हैं मटर की टिक्की बनाने की आसान सी रेसिपी। जिसे घर के हर सदस्य जरूर पसंद करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
tikki - फोटो : social media
मटर टिक्की बनाने के लिए सामग्री
छिली हुई हरी मटर 500 ग्राम, बेसन एक कप, आधा कप सूजी, पानी आवश्यकतानुसार, हरी मिर्च, नमक, प्याज, लाल मिर्च, धनिया, हल्दी, चाट मसाला, हरी धनिया, हींग।
विज्ञापन

3 of 4
green pea - फोटो : social media
सबसे पहले बेसन और एक चौथाई सूजी को लेकर पतला घोल बना लें। हरी मटर को हल्का सा भाप में पका कर अलग रखकर ठंडा कर लें। अब इस मटर को ग्राइंडर के जार में लहसुन की तीन से चार कलियों और अदरक के टुकड़े के साथ दरदरा पीस लें। अब जिस बड़े बाउल में बेसन और सूजी का घोल बनाया है। उसमें इस मटर के पेस्ट के साथ हल्दी, धनिया पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, नमक, प्याज, हरा धनिया और बाकी बचे हुए मसाले मिलाकर घोल तैयार कर लें। 
विज्ञापन

4 of 4
tikki
अब एक कढाही में तेल गर्म करें। और गर्म तेल में एक चुटकी हींग डालें। फिर इसमें घोल को डालकर मध्यम आंच पर चलाएं। इसे तब तक चलाएं जब तक कि ये सूख कर गाढ़ा ना हो जाए। गैस बंद कर इस आटे जैसे हो चुके पेस्ट को बाहर निकाल लें। ये इतना ठोस हो जाए कि हाथों से शेप दिया जा सक। ठंडा हो जाने के बाद इस मटर और बेसन के पेस्ट से टिक्के के आकार दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और इन टिक्कों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। तैयार हैं आपके मटर के टिक्के आप चाहे तो इन्हें सीजनल चटनी या फिर केचप के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें