फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: मीठा खाना पसंद है तो तैयार करें ड्राई फ्रूट्स की बर्फी

Thu, 27 Jan 2022 11:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बर्फी बनाने की रेसिपीा - फोटो : Istock
मीठे के शौकीन हैं तो इस बार ड्राई फ्रूट्स की बर्फी तैयार करें। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। वहीं इसे बनाना भी बेहद आसान है तो अगली बार जब मीठे के क्रेविंग हो तो मेवे से तैयार इस बर्फी को जरूर ट्राई करें। आप चाहे तो इसे मेहमानों के लिए या फिर त्योहार पर भी बना सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
dry fruits
ड्राई फ्रूट्स की बर्फी बनाने के लिए जरूरत होगी दो सौ ग्राम काजू की, साथ में सफेद तिल, आठ से दस बादाम, दस से पंद्रह पिस्ता, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर के लिए सीरप या फिर स्ट्राबेरी एसेंस। आप चाहें तो स्वादानुसार वनीला एसेंस भी डाल सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
dry fruits - फोटो : Pixabay
सबसे पहले काजू को बारीक पीसकर पाउडर बना लें। साथ में सफेद तिल को भूनकर रख लें। अब किसी भारी तले के पैन में देसी घी डालें। जब ये हल्का सा गर्म हो जाए तो इसमे काजू पाउडर, भुना हुआ तिल और बादाम, काजू, पिस्ता को भून लें। इस बात का ध्यान रखें कि ड्राई फ्रूट्स ज्यादा ना भुन जाएं। इन्हें सुनहरा नहीं करना है। बस अंदर का मॉइश्चर खत्म हो जाए। अब इस मिश्रण में स्ट्रॉबेरी सीरप डालें। इस मिश्रण को भुनकर थोड़ा सा सुखा लें। 
विज्ञापन

4 of 4
dry fruit barfi
अब किसी ट्रे में या समतल प्लेट में देसी घी को लगाएं। फिर इस बर्फी के मिश्रण को ट्रे पर एक सार कर फैलाएं। इस मिश्रण को सजाने के लिए ऊपर लंबे आकार में कटे हुए पिस्ता को रखें। इस मिश्रण को दो से तीन घंटे के लिए सेट होने को रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इस बर्फी के आकार का काटकर रख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें