फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: ऐसे तैयार करें चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड, बच्चों को जरूर आएगा पसंद

Wed, 31 Aug 2022 06:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
herb cheese garlic bread
ज्यादातर बच्चों को चीज वाले फूड बेहद पसंद आते हैं। अगर आपके घर में भी चीज लवर्स रहते हैं। तो ये रेसिपी बस आपके काम की है। घर में आप चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड तैयार करें। फिर देखें कैसे बच्चे बाहर के जंकफूड को खाना भूल जाएंगे। शाम की चाय के साथ ये चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड काफी टेस्टी लगती है। तो चलिए जानें चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड को बनाने की रेसिपी।                                                                                
विज्ञापन

2 of 5
cheese - फोटो : pixabay
चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री
आटा के लिए जरूरत होगी दो कप मैद, दो चम्मच सॉफ्ट बटर, आधा चम्मच ड्राई यीस्ट, एक चौथाई चम्मच नमक, एक चम्मच चीनी, दो से तीन कप पानी।
फिलिंग्स के लिए चाहिए मोजरेला चीज कद्दूकस किया हुआ, तीन चम्मच दूध, तीन से चार कलियां, पिघला मक्खन, चिली फ्लेक्स, ऑरेगेनो।  
विज्ञापन

3 of 5
cheese
चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि
गुंथा आटा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लें। इसे छान लें। फिर ड्राई यीस्ट को थोड़े से गर्म पानी में डालकर एक्टिव करें। फिर इसे मैदे में डालें। साथ में चीनी और नमक की बताई गई मात्रा डालकर गूंथे। साथ में सॉफ्ट बटर को डालकर गूंथ लें। ढंककर आटे को फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें।                                         

4 of 5
ब्रेड - फोटो : Pixabay
फिलिंग्स तैयार करने के लिए मोजरेला चीज और दूध को लेकर मिक्स करें। इसे माइक्रोवेव में बीस से पच्चीस मिनट के लिए गर्म करें। अगर माइक्रोवेव नही है तो डबल ब्वॉएलर में रखकर आधे घंटे के लिए गर्म करें। फर्मेंट हो चुके आटे को हाथों पर हल्का बटर लगाकर लें। फिर इसे चार भागों में बांट लें। हर भाग को बेलन की मदद से बेल लें। बस ध्यान रहे कि ये मोटा ही रहे पतला ना होने पाए।     
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bread
अब इसे बटर पेपर पर रखकर कांटे की मदद से छेद बनाएं। जिससे कि ये फूले नहीं। अब इस गोल रोटी के ऊपर चीज वाला मिश्रण डालें। दूसरी रोटी की मदद से इसे बंद करें और अच्छे से कोनों की सील कर दें। सॉफ्ट बटर को लहसुन, हरा धनिया और चिली फ्लेक्स डालकर मिलाएं। अब तैयार रोटी और मिश्रण के ऊपर इस मक्खन का कोट चढ़ाएं। इसे चाहे हाथों से या फिर ब्रश की सहायता से कोट करें। अब प्री हीटेड ओवन में रखकर करीब बीस मिनट बेक करें। बस रेडी है चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड। ये काफी टेस्टी लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें