फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti Special Gajak: मकर संक्रांति के लिए घर पर तैयार करें गजक, इसका आसान तरीका जान लें

Tue, 14 Jan 2025 12:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर संक्रांति पर गजक खाने की परंपरा है। ऐसे में लोग बाजार से भी गजक खरीद कर लाते हैं और बहुत से लोग घर पर गजक बनाते हैं। ऐसे में हम आपको घर पर आसान विधि से गजक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
मकर संक्रांति के लिए घर पर तैयार करें गजक - फोटो : Adobe stock
Makar Sankranti Special Gajak: मकर संक्रांति भारत के सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहारों में से एक त्योहार है, जो हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने और दिनों के लंबे होने की शुरुआत का प्रतीक है।

हिंदी पंचाग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। भारत में इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। इस त्योहार को गुजरात में उत्तरायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में खिचड़ी और दक्षिण भारत में पोंगल के रूप में मनाया जाता है।

उत्तर भारत में मकर संक्रांति के दिन दान का काफी महत्व है। इसी वजह से इस दिन लोग गरीबों को दान देते हैं और खाना खिलाते हैं। इसके साथ-साथ इस दिन गुड़ की गजक खाने की परंपरा है। ऐसे में हम आपको आज घर आसान विधि से बाजार जैसी गजक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
तिल-गुड़ की गजक बनाने का सामान - फोटो : instagram
तिल-गुड़ की गजक बनाने का सामान
  • सफेद तिल  - 1 कप  
  • गुड़ - 1 कप
  • घी - 1 बड़ा चम्मच  
  • इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच  
 
विज्ञापन

3 of 7
गजक बनाने का तरीका - फोटो : instagram
गजक बनाने का तरीका

 गजक बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ और सूखी कढ़ाई गर्म करें। उसमें तिल डालें और धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें। तिल को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

Gajar Ka Halwa Recipe: बिना कद्दूकस किए गाजर का हलवा कैसे बनाएं, बाजार जैसा आएगा स्वाद

4 of 7
गजक - फोटो : instagram
इसके बाद उसी कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच घी डालें। इसमें कटा हुआ गुड़ और 1/4 कप पानी डालें। इसे धीमी आंच पर चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह पिघलकर गाढ़ी चाशनी न बन जाए। चाशनी को जांचने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें। चाशनी की कुछ बूंदें पानी में डालें। यदि यह सख्त होकर टूटने लगे, तो चाशनी तैयार है।
विज्ञापन

5 of 7
गजक - फोटो : instagram
इसके बाद तैयार चाशनी में भुने हुए तिल डालें। तिल मिक्स करने के बाद इसमें इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद एक चिकनी सतह पर थोड़ा घी लगाएं।
विज्ञापन

6 of 7
गजक - फोटो : instagram
तिल और गुड़ के मिश्रण को गर्म ही इस सतह पर फैलाएं। बेलन की मदद से इसे चपटा और समान मोटाई में बेल लें। मिश्रण थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे चाकू से मनचाहे आकार में काट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गजक - फोटो : Adobe stock
आखिर में गजक को पूरी तरह ठंडा होने दें, ताकि यह सख्त हो जाए। इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और मकर संक्रांति पर परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें