फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन तैयार करें मूंग दाल के मंगोड़े, हरी चटनी के साथ खाकर आएगा स्वाद

Mon, 13 Jan 2025 03:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मूंगदाल के मंगोड़े एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट स्नैक है जो भारत के कई हिस्सों में खासतौर पर ठंड के मौसम में बनाया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 6
मूंगदाल के मंगोड़े - फोटो : instagram
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के त्योहार को साल का सबसे बड़ा और पहला त्योहार माना जाता है। इस दिन को भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके और नामों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल ये त्योहार 14 जनवरी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।

वैसे तो मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है, लेकिन खिचड़ी के साथ-साथ इस दिन अन्य कई पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों में मूंग दाल के मंगोड़े भी काफी खास हैं। इसे बनाना काफी आसान है, और ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं।

बहुत सी महिलाओं को इसे बनाना नहीं आता है, इसलिए हम आपको यहां आसान विधि से मूंग दाल के मंगोड़े बनाना बताएंगे। सर्दी के मौसम में यदि शाम के समय गरम-गरम मंगोड़े मिल जाएंगे तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
मूंगदाल के मंगोड़े - फोटो : instagram
मूंगदाल के मंगोड़े बनाने की सामग्री

मूंग दाल (छिलके वाली): 1 कप  
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा  
हरी मिर्च: 2-3 (स्वादानुसार)  
हरा धनिया: 2 चम्मच (कटा हुआ)  
नमक: स्वादानुसार  
धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच  
अजवाइन: 1/4 चम्मच  
 चावल का आटा: 1-2 चम्मच 
तेल: तलने के लिए  

 
विज्ञापन

3 of 6
मूंगदाल के मंगोड़े - फोटो : instagram
विधि

मूंग दाल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भीगी हुई दाल का पानी छानकर इसे मिक्सर में डालें। मिक्सर में मूंग दाल के साथ अदरक और हरी मिर्च डालें। बिना पानी मिलाए या थोड़ा ही पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

4 of 6
मूंगदाल के मंगोड़े - फोटो : instagram
तैयार पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें हरा धनिया, नमक, अजवाइन, धनिया पाउडर, और चावल का आटा डालें। मिश्रण को अच्छे से फेंटें ताकि यह हल्का और फूला हुआ हो जाए।  
विज्ञापन

5 of 6
मूंगदाल के मंगोड़े - फोटो : instagram
कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम तेल में छोटी-छोटी बॉल्स या चम्मच की मदद से मंगोड़े डालें। मंगोड़ों को मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मूंगदाल के मंगोड़े - फोटो : instagram
तले हुए मंगोड़ों को तेल से निकालकर पेपर टॉवल पर रखें। मूंगदाल के मंगोड़ों को गरमा-गरम परोसें। इन्हें हरी चटनी के साथ खाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें