तिल भले ही आकार में बहुत छोटा होता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के नजरिए से बहुत ही फादयेमंद होता है। चीन में ऐसा माना जाता है कि काले तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बढ़ती उम्र से होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाव में मदद करते हैं।
आहार विशेषज्ञ कविता देवगन ने खास बातचीत में इसकी खूबियां गिनाईं...
-भारतीय खानपान में तिल का बहुत महत्व है। सर्दियों के मौसम में तिल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर सक्रिय रहता है।
-तिल में कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी-कॉम्प्लैक्स और कार्बोहाइट्रेड आदि तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से तनाव दूर होता है और मानसिक दुर्बलता नहीं होती।