फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फर्स्ट नाइट' पर दूल्हा-दुल्हन को क्यों खिलाते हैं चीज, जानें 5 बड़े फायदे

Sun, 21 Jan 2018 02:18 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
wedding night
पान महज एक माउथ फ्रेशनर ही नहीं, बल्कि  एफ्रोडेजिएक यानी लव फूड भी है। इसमें कामेच्छा बढ़ाने की जबरदस्त ताकत होती हैं। इसलिए जो शादी की पहली रात को नए नवेले जोड़े को मसाला पान खिलाने का रिवाज है।  

पान के पत्तों में थियामाइन, नियानसिन, रिबोफ्लैविन, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैलसियम, आयरन और आयोडिन होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
paan - फोटो : self
प्राचीन आयुर्वेद में तो पान के औषधीय गुणों का वर्णन है ही, अब अंग्रेजी चिकित्सा भी मानती है कि पान के पत्ते (बिना तंबाकू के) को चबाने से पेट की बीमारियों से राहत मिलती है। इनमें पेट का अल्सर भी शामिल है। 

भागमभाग भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों को पाचन संबंधी शिकायतें होना आम है। पान चबाने से बनने वाला स्लायवा भोजन को पचाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। इसलिए रोजाना एक या दो पान के पत्ते जरूर चबाएं, और फिट हो जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
Paan
पान के पत्ते में ब्लड शुगर से लड़ने वाली और एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टीज होती हैं। एक चौंकाने वाला सच ये भी है कि पान चबाने से मुंह का कैंसर पास नहीं फटकता। लेकिन ये बात तभी लागू है जब पान बिना तंबाकू के इस्तेमाल किया जाए। 

4 of 5
Paan
जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है। उन्हें पान चबाना चाहिए। पान बदबू वाले बैक्टीरिया पर प्रहार करता हैं और मुंह को इस तरह की बीमारियों से बचाता है। अच्छे परिणाम के लिए पान को लौंग, इलाइची, दालचीनी, सौंफ, मिश्री, नारियल, इत्यादी के साथ माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paan
घाव पर पान के पत्ते का रस लगाएं। घाव बड़ा है तो रस लगाकर पट्टी कर दें। छोटा-मोटा घाव तो दो दिन भर जाएगा।

पढ़ें: रात को ये 7 फूड खाने से पहले सौ बार सोचें, फायदे-नुकसान जान लीजिए


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें