महाशिवरात्रि का दिन शास्त्रों में काफी पवित्र माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी के चलते कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन जो भी लोग सच्चे मन से महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके हर दुख को भोलेनाथ हर लेते हैं।
जिस प्रकार महादेव पूजा और व्रत-उपवास से प्रसन्न होते हैं, ठीक इसी तरह से अगर आप उनके प्रिय पकवानों का भोग उन्हें चढ़ाएंगे, तो भी बाबा महाकाल आपसे प्रसन्न होंगे।
अगर आप महादेव के पसंदीदा पकवानों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। भोलेनाथ के पसंदीदा पकवानों का भोग लगाकर आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको इन पकवानों के बारे में बताते हैं।