फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: लंच में बनानी है अलग सब्जी तो ट्राई करें बेसन में लिपटे शिमला मिर्च, विधि है आसान

Fri, 29 Jul 2022 05:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
besan shimla mirch - फोटो : youtube video
रोज के खाने में वहीं सब्जी बनाकर बोर हो गई हैं तो इस बार लंच में बेसन वाले शिमला मिर्च बनाएं। ये सब्जी टिफिन के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है। रोटी या पराठे के साथ इसका स्वाद बढ़ जाता है। सबसे खास बात कि इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। तो अगर सुबह टिफिन बनाने के लिए वक्त कम है तो भी ये फटाफट सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। बच्चों से लेकर बड़े तक शिमला मिर्च को बहुत पसंद करते हैं। तो चलिए जानें क्या है बेसन वाली सब्जी बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
capsicum - फोटो : Pixabay
बेसन शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की सामग्री
शिमला मिर्च दो, बेसन एक कप, जीरा, सौंफ, राई, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, अमचूर आधा चम्मच, हींग एक चुटकी, जीरा पाउडर एक चम्मच, तेल दो चम्मच, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 4
capsicum - फोटो : iStock
बनाने की विधि
बेसन शिमला मिर्च को बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर सुखा लें। फिर इसके छोटे टुकड़े काटकर रख लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमे बेसन को भून लें। धीमी आंच पर बेसन को सुनहरा होने तक भूनें और प्लेट में निकालकर अलग रख लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमे जीरा चटकाएं। जब जीरा चटक जाए तो राई, सौंफ और चुटकीभर हींग डाल दें। 

 
विज्ञापन

4 of 4
बेसन - फोटो : istock
फिर इसमे शिमला मिर्च को डालकर पकाएं। ध्यान रहे कि शिमला मिर्च ज्यादा ना पक जाए। थोड़ी देर बाद शिमला मिर्च में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे पकाएं जब तक कि मसालों से खूशबू ना आने लगे। फिर इसमे भुना हुआ बेसन मिलाकर धीमी आंच पर पकने दे। इसमे थोड़ा सा पानी डाल दें। जिससे कि बेसन कड़ाही में चिपके नहीं। बस थोड़ी देर बाद गैस को बंद कर दें। तैयार है स्वादिष्ट बेसन वाले शिमला मिर्च की सब्जी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें