फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lunch Recipe: वो खास पकवान जिसे मुगल भी खाना पसंद करते थे, आप भी घर पर आसानी से बनाएं

Sun, 27 Oct 2024 09:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के इस लेख में हम आपको मसाला खिचड़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे। इस खिचड़ी को पापड़,अचार और दही के साथ भरोसें, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाए। 
विज्ञापन
1 of 6
मसाला खिचड़ी - फोटो : instagram
Lunch Recipe: खिचड़ी एक ऐसा पकवान है, जिसे देखकर बड़ों से लेकर बच्चे तक मुंह बिचकाते हैं। दिमाग में एक बात बैठी हुई है कि खिचड़ी तो सिर्फ बीमार लोग खाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। खिचड़ी एक ऐसा पकवान है जो मुगल काल से लोगों को पसंद है।

मुगल बादशाह अकबर और उनके बेटे जहांगीर को खिचड़ी बेहद पसंद थी। कई किताबों में इस चीज का जिक्र भी है। जब भी वह कहीं बाहर जाते थे और उन्हें कुछ भारी खाने का मन नहीं होता था तो वह खिचड़ी ही खाना पसंद करते थे। उनकी खिचड़ी में दाल-चावल के साथ-साथ कई तरह के मेवा मिलाई जाती थी।

घर पर आसानी से मसाला खिचड़ी बनाकर आप अपने परिवार वालों को खिला सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मसाला खिचड़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे। इस खिचड़ी को पापड़, अचार और दही के साथ भरोसें, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाए। 
विज्ञापन

2 of 6
मसाला खिचड़ी - फोटो : instagram
सामग्री
  • 1 कप चावल
  • 1/2 कप मूंग दाल (धुली)
  • 1 बड़ा प्याज 
  • 1 बड़ा टमाटर 
  • 1 छोटा आलू 
  • 1/2 कप मटर 
  • 2-3 हरी मिर्च 
  • 1 इंच अदरक 
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • ताजा हरा धनिया (सजावट के लिए)
विज्ञापन

3 of 6
मसाला खिचड़ी - फोटो : iStock
  • 2 टेबलस्पून घी या तेल
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 4-5 कप पानी

4 of 6
मसाला खिचड़ी - फोटो : instagram
विधि

खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसी बीच अब सभी सब्जियों को धोकर काट लें। अब प्रेशर कुकर में घी या तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालें और जब वह चटकने लगे, तब कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें। इन्हें कुछ सेकंड के लिए भूनें।
विज्ञापन

5 of 6
मसाला खिचड़ी - फोटो : instagram
इसके बाद प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं। अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसाला खिचड़ी - फोटो : instagram
मसालों को अच्छी तरह मिलाएं और 1-2 मिनट तक पकाएं। कटी हुई सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। अब आखिर में भीगे हुए चावल और दाल को छानकर कुकर में डालें और अच्छे से मिलाएं। 4-5 कप पानी डालें और मिलाएं। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फिर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें। मध्यम आंच पर 3-4 सीटी लगाएं, बस खिचड़ी तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें