फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज एप्पल: ऐसा फल जिसकी सुगंध ही नहीं स्वाद भी है गुलाब जैसा, सेहत के लिए है फायदेमंद

Sat, 02 May 2020 01:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rose apple - फोटो : instagram
भारत में बहुत सारे फल और सब्जियां होती हैं। जिनका अपना मौसम होता है। जैसे गर्मियां आ गई हैं तो आम से लेकर तरबूज और खरबूज का मिलना तो आम बात हो गई है। जिसका स्वाद और महक हर फल को एक दूसरे से अलग करता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी महक गुलाब के फूल जैसी है। केवल महक ही नहीं इस फल का स्वाद भी गुलाब जैसा है। जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। आगे की स्लाइड में जानिए इस खास फल के बारे में........


 
विज्ञापन

2 of 5
rose apple - फोटो : instagram
हल्के पीले रंग का दिखने वाला ये फल कई नामों से जाना जाता है। रोज एप्पल, सफेद जामुन, बेल फ्रूट, वॉटर एप्पल ऐसे ही कई नाम इस फल के हैं। भारत के गिने चुने भूभाग जिसमें अंडमान और निकोबार शामिल है, जैसी जगहों पर ये फल साल के एक मौसम मार्च और अप्रैल में मिलता है। इस फल का इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है। वहीं कच्चे सफेद जामुन का इस्तेमाल सिरका और शराब बनाने के लिए भी किया जाता है क्योंकि कच्चे फल खट्टे होते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
rose apple - फोटो : instagram
कोलकाता जैसी जगह पर इस फल को आप आराम से सड़क के किनारे बिकते देख सकते हैं लेकिन केवल कुछ खास मौसम में। वहां पर इसे 'गुलाब जामुन' के नाम से पुकारा जाता है। जिसका कारण है इस फल में आने वाली गुलाब की महक। हालांकि ये फल बहुत कम जगह पर होता है और इसे उगाने की इजाजत भी बहुत कम है। इसका कारण है सफेद जामुन के बीजों का जहरीला होना। जिसकी वजह से इसे खाते समय भी काफी सावधानी बरतनी होती है।


 

4 of 5
rose apple - फोटो : instagram
रोज एप्पल या सफेद जामुन के फायदे
ज्यादातर अंग्रेजी नाम यानी रोज एप्पल के नाम से पहचाने जाना वाला ये फल सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इस फल में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं इसके तत्व त्वचा में कोलेजन स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं जिसके कारण त्वचा पर उम्र का असर कम दिखता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rose apple - फोटो : instagram
विटामिन से भरपूर
सफेद जामुन खाने से सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। इसकी मदद से पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जा सकता है क्योंकि इसमें कई सारे डायटरी फाइबर मौजूद होते हैं। जो गर्मियों में डायरिया के असर को कम करते हैं। वहीं वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी ये फल खाना चाहिए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें