जन्माष्टमी का त्योहार घरों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिरों और घरों में झांकी सजाने के साथ ही रात 12 बजे भगवान का जन्म भी कराया जाता है। मथुरा और वृंदावन में ही नहीं बल्कि पूरे देश में ही भगवान के जन्म की धूम रहती है। अगर आप भी भगवान के जन्मोत्सव के दिन व्रत हैं और पूजा करने वाले हैं। कान्हा जी को भोग लगाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और मखाने की खीर बनाकर तैयार करें। ये खीर ना केवल भगवान के भोग लगान के काम आ जाएगी बल्कि आप इसे व्रत में प्रसाद स्वरुप ग्रहण भी कर सकेंगे। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी ड्राई फ्रूट्स और मखाने की खीर।
विज्ञापन
2 of 4
खीर की खास रेसिपी
- फोटो : iStock
ड्राई फ्रूट्स की खीर बनाने की सामग्री
दो चम्मच देसी घी, एक कप मखाना, एक लीटर दूध, आठ से दस बादाम, आठ से दस काजू, पिसी हुई चीनी आधा कप, एक चम्मच इलायची पाउडर, किशमिश आठ से दस।
विज्ञापन
3 of 4
मखाना खीर रेसिपी
- फोटो : iStock
ड्राई फ्रूट्स की खीर बनाने की विधि
पैन को गर्म कर लें और थोडा सा देसी घी डालें। इस देसी घी में मखाने को भून लें। आप चाहें तो मखाने को छोटे टुकड़ों में बांट लें। मखाने अच्छी तरह से भुन जाएं तो इन्हें निकालकर प्लेट में रख लें। साथ ही पैन में काजू, बादाम को भी भून लें। इन्हें भी किसी प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
किसी बर्तन में दूध को उबालें। एक उबाल आने के बाद गैस की आंच को धीमा कर दें। जिससे कि दूध हल्का सा गाढ़ा हो जाए। फिर इस दूध में कटे हुए मखाने डाल दें। जब दूध गाढ़ा हो जाए और मखाना पक जाए तो इसमे कटे हुए बादाम और काजू डाल दें। साथ में किशमिश के भी छोटे टुकड़े करके डाल दें। धीमी आंच पर चलाते रहें और सबसे आखिर में चीनी डालकर चलाएं। जब चीनी घुल जाए तो इसमे इलायची का पाउडर डाल दें। बस तैयार है स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स की खीर, इसे भगवान को भोग लगाएं और व्रत में भी खाएं।