फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं खास तिरंगा बर्फी, ये रही आसान रेसिपी

Mon, 15 Aug 2022 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा बर्फी - फोटो : facebook
Independence Day 2022 Tiranga Barfi Recipe: भारत की आजादी का दिन हर भारतीय के लिए सम्मान और उपलब्धि का दिन होता है। पूरा देश आजादी का जश्न मनाता है। जब 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं तो हर सिर तिरंगे के सामने शीश झुकाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। लोग अपने घरों में टीवी पर राजपथ पर होने वाली स्वतंत्रता दिवस की परेड देखते हैं। इस बार भी देश और सरकार स्वतंत्रता दिवस खास तरीके से मना रही है। ऐसे में आप भी आजादी के इस पर्व को घर पर रहकर ही खास बना सकते हैं। घर पर परिवार और बच्चों के लिए तिरंगे की रंगों से सजी मिठाई बनाएं। इसे परिवार और आस पड़ोस के लोगों के साथ बांटकर खुशियां मनाएं। तिरंगा बर्फी बनाना आसान है, यहां आपको स्वतंत्रता दिवस विशेष तिरंगा बर्फी बनाने की विधि बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
तिरंगा बर्फी की सामग्री - फोटो : iStock
तिरंगा बर्फी बनाने की सामग्री

ताजा खोया, शक्कर, पनीर, खाने वाला केसरिया और हरा रंग, इलायची पाउडर, चांदी का वर्क।
विज्ञापन

3 of 5
बर्फी बनाने की विधि - फोटो : Istock
तिरंगा बर्फी बनाने की विधि
 
स्टेप 1- तिरंगा बर्फी बनाने के लिए खोया और पनीर को कद्दूकस करके उसमें अच्छे से चीनी मिला लें।  

स्टेप 2- एक कड़ाही में गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करें।

स्टेप 3- कड़ाही में पनीर वाला मिश्रण डालकर तब तक पकाएं, जब तक ये मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।

4 of 5
बर्फी बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock
स्टेप 4- अब कड़ाही से खोया अलग होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें।

स्टेप 5- इस मिश्रण को तीन बराबर भागों में बांटकर दो हिस्सों में केसरिया और हरा रंग मिला लें। सफेद वाले मिश्रण को अलग रखें।

स्टेप 6- हरे मिश्रण को किसी सपाट प्लेट पर घी लगाकर बेलन से पतला फैला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिरंगा बर्फी बनाने की आसान रेसिपी - फोटो : facebook
स्टेप 7- इसके ऊपर सफेद वाली बर्फी का मिश्रण रखें। फिर समान मात्रा में केसरिया वाले मिश्रण को फैला लें।

स्टेप 8 - चाहें तो ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकते हैं। बेलन से इसे हल्के हाथों से फैलाने के बाद बर्फी की शेप में काट लें।

तैयार है आपकी तिरंगा खोया बर्फी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें