Dal Chawal Hacks: भारतीय गृहिणी खाना बनाने से लेकर घर का रखरखाव करने तक में अव्वल रहती हैं, लेकिन कई बार किचन की चीजों को लेकर वह उलझन में रहती हैं। महिलाएं अक्सर दाल-चावल में कीड़े लगने को लेकर काफी परेशान रहती हैं। अच्छे से रखरखाव करने के बाद भी मसालों में कीड़े लग ही जाते हैं। ऐसे में हर हफ्ते महिलाओं को लगातार अपने किचन का सामान चेक करना पड़ता है कि कहीं वो खराब तो नहीं हो गए हैं। आज की इस खबर में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने से आपके किचन में दाल-चावल और मसालों में कीड़े नहीं लगेंगे।